विज्ञापन

बंटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने क्यों दिया ए सर्टिफिकेट? राजकुमार संतोषी बोले- हमारे पास कहां चॉइस थी

14 अगस्त को सनी देओल की बंटवारा 1947 रिलीज होने को तैयार है, जिसे बीते दिनों सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दी थी. 

बंटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने क्यों दिया ए सर्टिफिकेट? राजकुमार संतोषी बोले- हमारे पास कहां चॉइस थी
राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की बटवारा 1947 के ए सर्टिफिकेट पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

14 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज़ हो रही है सनी देओल, करण देओल, प्रीति ज़िंटा और शबाना आजमी की फिल्म बंटवारा 1947 जो 1947 में देश के बंटवारे के वक्त की कहानी है और ये फिल्म असग़र वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नहीं वेख्या वो जन्मा ही नी' से प्रेरित है, जाहिर है बंटवारे की कहानी है तो ख़ून खराबा भी फ़िल्म में होगा पर ट्रेलर देख कर ये साफ हो गया की ये इंसानियत की कहानी है और इसीलिए लोगों को उम्मीद थी की इस फिल्म को या तो यू या फिर यू/ए सर्टिफिकेट मिलेगा पर फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया और जब फ़िल्म की कास्ट पत्रकारों से रूबरू हुई तो ये सवाल भी उठा कि फिल्मकार ए सर्टिफिकेट पर क्यों माने? 

राजकुमार संतोषी ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता है

इस सवाल का जवाब देते हुए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा, "नहीं, ए-रेटिंग की हम तो सर्टिफिकेट लेने गए थे ना, हमारे पास कहां चॉइस थी. तो उन्होंने ए-रेटिंग दिया, तो हमने ये जरूर कहा था कि इसे यू (U) कर देंगे क्या? तो बोला तब उन्हें इसे काटना पड़ेगा. अभी ये काटा नहीं, एक फ्रेम नहीं काटा, एक संवाद नहीं काटा. ये हमने विचार करने का यार, कोई फर्क नहीं पड़ता है, वे अच्छे हैं, वे फिल्म को बहुत पसंद करते हैं, बोला हम फिल्म को छूना नहीं चाहते हैं, आप दिखाइए. अगर यू (U) होता, फिर दोबारा स्क्रीनिंग होती, फिर पता नहीं क्या कुछ निकालते, ये निकालो, वो निकालो. तो वे ऐसा नहीं करना चाहते थे."

ये भी पढ़ें- प्रदीप रावत के आखिरी पलों को याद कर इमोशनल हुए बेटे विक्रमादित्य, कहा- डॉक्टर उन्हें CPR दे रहे थे

ए सर्टिफिकेट किसी भी फिल्म के दर्शकों को सीमित कर देता है क्योंकि पूरा परिवार एक साथ बैठ कर सिनेमा घर में फिल्म नहीं देख सकता, जिसका मतलब है फिल्म के कारोबार पर असर, हालांकि ये बात भी सही है कि किसी भी फिल्मकार की फिल्म पर अगर सेंसर बोर्ड की कैंची चलती है तो कहानी के साथ अन्याय होता है और शायद इसीलिए राजकुमार संतोषी ने फिल्म के लिए ए सर्टिफिकेट मंजूर किया. 

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच बज्ज बना चुका है, सनी देओल आज की डेट में हॉट प्रॉपर्टी हैं और बात करें अगर सनी और राजकुमार संतोषी की जोड़ी की तो ये जोड़ी पहले भी कई ब्लॉकबस्टर्स दे चुकी है और अब काफी वक्त बाद ये जोड़ी फिर से बंटवारा 1947 के साथ आ रही है और फ़िल्म का निर्माण किया है परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने. फिल्म जगत और दर्शक दोनों को ही इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें हैं और शायद ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी उतरे. 

ये भी पढे़ं- Spiderman Box Office Collection Day 7: टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन की 7वें दिन दहाड़, भारत में 350 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड छापे इतने नोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkumar Santoshi, Bollywood, Batwara 1947, Sunny Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com