विज्ञापन

रजनीकांत की जेलर 2 हिंदी में नहीं होगी रिलीज? मेकर्स ने दी बड़ी अपडेट

रजीकांत की फिल्म जेलर 2 की हिंदी रिलीज को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही थीं. ऐसे में मेकर्स ने सामने आकर सभी वर्जन के रिलीज को लेकर जानकारी दी.

रजनीकांत की जेलर 2 हिंदी में नहीं होगी रिलीज? मेकर्स ने दी बड़ी अपडेट
'जेलर 2' हिंदी में रिलीज कब होगी?
Social Media
नई दिल्ली:

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर कहा जा रहा था कि ये हिंदी में रिलीज नहीं होगी. वहीं जब अफवाह ने तेजी पकड़ी तो फिल्म मेकर्स को सामने आकर बात क्लियर करनी ही पड़ी. टीम ने जेलर 2 के हिंदी थिएट्रिकल रिलीज को लेकर आ रही खबरों पर ऑफीशियल कनफर्मेशन जारी किया है. हाल ही में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि हिंदी वर्जन शायद प्लानिंग के हिसाब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगा, लेकिन मेकर्स ने साफ किया है कि यह फिल्म गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सभी भाषाओं में सिनेमाघरों में आएगी.

यह क्लैरिफिकेशन उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन को थिएट्रिकल रिलीज और OTT प्रीमियर के बीच के गैप को लेकर पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है. कुछ खबरों में इस हालात को चार-हफ्ते की OTT विंडो से जोड़ा गया था, जो कथित तौर पर एक बड़े डिजिटल राइट्स डील से जुड़ी थी. PVR INOX और सिनेपोलिस जैसी राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन आमतौर पर हिंदी फिल्मों के लिए आठ-हफ्ते की थिएट्रिकल-टू-OTT विंडो को फॉलो करती हैं. इससे यह अटकलें लगने लगीं कि 'जेलर 2' के हिंदी वर्जन की सिनेमाघरों में मौजूदगी सीमित हो सकती है, खासकर हिंदी मार्केट में.

'जेलर 2' की टीम ने 15 अक्टूबर को हिंदी रिलीज की कनफर्म 

तमाम अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए मेकर्स ने कहा है कि फिल्म की तय हिंदी थिएट्रिकल रिलीज में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अपने ऑफीशियल स्टेटमेंट में टीम ने कहा, "हालिया मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर, जिनमें कहा गया है कि 'जेलर 2' हिंदी में रिलीज नहीं होगी, हम साफ करना चाहते हैं कि फिल्म का हिंदी वर्जन प्लानिंग के मुताबिक दूसरी भाषाओं के वर्जन के साथ गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है."

यह भी पढ़ें: 16 साल के करियर में 6 लोगों की बायोपिक कर चुके राजकुमार राव, एक शख्सियत को तो पता भी नहीं था कौन हैं राजकुमार

टीम ने यह भी कनफर्म किया कि हिंदी वर्जन के लिए उत्तर भारतीय बाजार में एक डिस्ट्रीब्यूटर होगा. बयान में कहा गया, "उत्तर भारत में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन पेन मारुधर एंटरटेनमेंट करेगा." मेकर्स ने फिर से दोहराया कि रिलीज शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कहा, "तय हिंदी थिएट्रिकल रिलीज में कोई बदलाव नहीं हुआ है." मेकर्स ने फैन्स से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jailer 2, Rajinikanth, Jailer 2 Advance Booking, Hindi News, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com