विज्ञापन

रजनीकांत की बेटी को नहीं पसंद आई पापा की ये फिल्म, बोलीं- सिर्फ 10 मिनट ही पसंद आया

रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने हाल ही में इंटरव्यू में खुलकर अपनी राय रखी, उन्होंने बताया कि फिल्म का डी-एजिंग वाला हिस्सा, खासकर आखिरी 10 मिनट, उन्हें बेहद पसंद आए.

रजनीकांत की बेटी को नहीं पसंद आई पापा की ये फिल्म, बोलीं- सिर्फ 10 मिनट ही पसंद आया
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया कुली का रिव्यू
नई दिल्ली:

साल 2025 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और फैंस के लिए थलाइवा का एक और आइकॉनिक अवतार लेकर आई थी. फिल्म में आमिर खान का कैमियो भी देखने को मिला था, जिसके चलते बॉलीवुड में भी साउथ की कुली की खूब चर्चा हुई. एक्शन, स्टाइल और मास एंट्री से भरी इस फिल्म पर अब घर से ही एक खास रिव्यू आया है. ये रिव्यू किसी क्रिटिक का नहीं, बल्कि उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत का है. हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि फिल्म का कौन सा हिस्सा उन्हें दिल से पसंद आया और कहां वो थोड़ा और चाहती थीं.

पापा की फिल्म पर क्या बोलीं सौंदर्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CinemaWithAB नाम के पेज ने उनके इंटरव्यू की बातें शेयर कीं. सौंदर्या ने कहा कि फिल्म का डी-एजिंग वाला हिस्सा, खासकर आखिरी 10 मिनट, उन्हें सबसे ज्यादा इंप्रेस कर गया. उनके मुताबिक ये टेक्निकली बेहद शानदार था और स्क्रीन पर पापा को उस अंदाज में देखना उनके लिए इमोशनल मोमेंट जैसा था. हालांकि यहां बेटी से ज्यादा एक फैन बोल उठी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो चाहती थीं फिल्म में रजनीकांत का स्क्रीन टाइम और ज्यादा होता. यानी जितना मिला, दिल उससे भरा नहीं.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत स्टारर कुली की आलोचनाओं पर डायरेक्टर कनगराज लोकेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 35 दिनों तक चली फिल्म

‘कुली' पसंद आई, लेकिन टॉप लिस्ट में नहीं

सौंदर्या ने साफ कहा कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी, मगर ये उनके पापा की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं है. उन्होंने ज्यादा डिटेल में जाने से भी परहेज किया. वजह भी खास है. फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज के लिए उनके मन में काफी सम्मान है. सौंदर्या मानती हैं कि लोकेश ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और वो किसी भी तरह का निगेटिव कमेंट करके उनकी मेहनत को कम नहीं करना चाहतीं.उनका ये बैलेंस्ड जवाब दिखाता है कि वो सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की समझ रखने वाली फिल्ममेकर भी हैं.

कौन हैं सौंदर्या रजनीकांत

सौंदर्या सिर्फ सुपरस्टार की बेटी नहीं, बल्कि खुद एक टैलेंटेड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और ग्राफिक डिजाइनर हैं. उन्होंने कोचादैयान और वेलैइल्ला पट्टाधारी 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2019 में उन्होंने बिजनेसमैन विशागन वनंगामुदी से दूसरी शादी की. वो दो बच्चों की मां हैं और फैमिली और करियर दोनों को खूबसूरती से बैलेंस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस जलवा, 500 करोड़ क्लब में शामिल हुईं ये मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com