सनी देओल (Sunny Deol) का असली नाम क्या है? शायद आपने उनकी उनकी बॉर्डर 2 (Border 2) देखी होगी गदर 2 देखी होगी, दामिनी, घायल, द हीरो ऐसी ही ना जाने कितनी फिल्में देखी होंगी लेकिन आपने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा कि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल का असली नाम क्या है. सनी ही नहीं बॉबी भी अपने असली नाम के साथ पर्दे पर नहीं आए. जी हां ये उनका असली नाम नहीं बल्कि निक नेम है. सनी देओल अपने असली नाम से नहीं बल्कि निक नेम से फिल्मी पर्दे पर आए और लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और फिलहाल भी बॉक्स ऑफिस पर उन्हीं का कब्जा चल रहा है. बाकी बात रही असली नाम की तो इस नाम को उन्होंने 10 बार स्क्रीन पर इस्तेमाल किया है. लेकिन आप एक बार भी नहीं पकड़ पाए होंगे.
क्या है सनी देओल का असली नाम?
सनी देओल का असली नाम सनी देओल नहीं अजय सिंह देओल है. सनी तो उनके प्यार का नाम था जो फिल्मी नाम बन गया. पापा धर्मेंद्र और मम्मी प्रकाश कौर का दिया हुआ नाम ही उनका स्क्रीन नाम बन गया. लेकिन 1983 में बेताब से उन्होंने डेब्यू किया और अजय सिंह देओल बॉलीवुड के सनी देओल बन गए. आप जानते हैं 1983 में बॉलीवुड एक्टर के तौर पर उनका जो सफर हुआ, वो आज 2026 तक पहुंच चुका है. सनी देओल की दहाड़ और जलवा भारतीय सिनेमा में उसी तरह कायम हैं. इसकी ताजा मिसाल उनकी फिल्म बॉर्डर 2.
किन फिल्मों में सनी देओल का नाम था अजय?
आपको पता है कि सनी देओल की ऐसी 10 फिल्में हैं जिनमें उनका असली नाम ही स्क्रीन नेम बना था. सनी देओल की इन फिल्मों में वर्दी, क्रोध, घायल, अंगरक्षक, हिम्मत, अजय, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, जाल द ट्रैप, राइट या रॉन्ग, घायल वन्स अगेन में सनी देओल का नाम अजय था. लेकिन इनमें घायल ही ब्लॉकबस्टर रही जबकि हीरो औसत बिजनेस कर पाई. इस तरह अजय सिंह देओल का सनी देओल बनना फायदे का सौदा रहा.
बॉबी देओल का असली नाम?
बॉबी देओल भी फिल्मों में अपने निक नेम से ही जाने जाते हैं. उनका असली नाम विजय सिंह देओल है. वैसे बेटे तो क्या खुद धर्मेंद्र भी फिल्म इंडस्ट्री में असली नाम से नहीं आए थे. उनका पूरा नाम तो धर्मेंद्र देओल था लेकिन फिल्मों में वे केवल धर्मेंद्र नाम से जाने गए.
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कृष्णा की बहन को देख करीना कपूर ने बना लिया मुंह, वायरल वीडियो पर फैन्स ने पूछा किस बात की है अकड़?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं