विज्ञापन

अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? हाई शुगर की वजह से बढ़ गई थी परेशानी, पढ़ें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

राजेश शर्मा को प्रभास की आने वाली फिल्म फौजी के सेट पर किसी जहरीले कीड़े के काटने के बाद तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? हाई शुगर की वजह से बढ़ गई थी परेशानी, पढ़ें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत?
Social Media
नई दिल्ली:

खोसला का घोसला, इश्किया और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर राजेश शर्मा को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया था. इसके बाद पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत गंभीर थी और वे निगरानी में थे. अब एक्टर ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने 'इंडिया टुडे' से खास बातचीत में कहा कि इलाज के बाद राजेश मुंबई लौट आए हैं और उम्मीद है कि वे कुछ दिनों में काम फिर से शुरू कर देंगे. तिवारी ने कहा, "वे अच्छी तरह ठीक हो गए हैं और कोलकाता से मुंबई वापस आ गए हैं, जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका शुगर लेवल बढ़ गया था जिससे दिक्कतें हो गईं, लेकिन अब वे ठीक हैं. वे कुछ दिनों में काम फिर से शुरू करेंगे."

फौजी के सेट पर बिगड़ी थी सेहत

राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने एक बयान जारी कर उन हालात के बारे में बताया जिनकी वजह से उन्हें मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा. उनके बयान में कहा गया, "खबरों के मुताबिक, मशहूर एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर राजेश शर्मा को किसी कीड़े - शायद किसी बग या जहरीली मकड़ी - ने काट लिया था. पैक-अप के बाद, राजेश घनी हरियाली वाली जगह पर लोकल टेक्नीशियनों से बात कर रहे थे, तभी उन्हें कीड़े के काटने का एहसास हुआ. उस समय यह गंभीर नहीं लगा इसलिए उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद नहीं ली और अपना काम जारी रखा." बाद में तकलीफ बढ़ने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वर्कफ्रंट पर बात करें तो, राजेश शर्मा को आखिरी बार प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में देखा गया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे.

यह भी पढ़ें: पत्नी कमाऊ और घर पर बर्तन धोता था ये एक्टर! 8 साल के संघर्ष के बाद बदली किस्मत, आज है नेशनल अवॉर्ड एक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Sharma, Rajesh Sharma Admitted, Rajesh Sharma Health, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com