विज्ञापन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: छठे दिन रितेश देश्मुख की फिल्म का जलवा, बड़े-बड़े धुरंधरों के बीच कमाए इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म ने छठे दिन 4.25 करोड़ कमाई की.

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: छठे दिन रितेश देश्मुख की फिल्म का जलवा, बड़े-बड़े धुरंधरों के बीच कमाए इतने करोड़
रितेश देशमुख की फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

Raja Shivaji Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई सारी फिल्में छाई हुई हैं. एक तरफ रितेश देशमुख की निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' है, जिसमें वो खुद लीड रोल में हैं तो दूसरी तरफ अक्षय कुमार की भूत बंगला है. इसके अलावा आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन भी थिएटर्स में बनी हुई है. इन सब के अलावा रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही है. आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म इस वक्त आगे चल रही है.

राजा शिवाजी का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म ने छठे दिन 4.25 करोड़ कमाई की. हालांकि ये पांचवें दिन के मुकाबले थोड़ा कम है. फिल्म ने 11.35 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो किसी भी मराठी फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है. फिल्म ने सैराट का रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन बड़ी छलांग लगाते हुए 12.00 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. कुल कलेक्शन की बात करें तो छह दिनों में 'राजा शिवाजी' ने देशभर में 57.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं इसका नेट कलेक्शन 48.65 करोड़ है.

भूत बंगला का 20 दिन का कलेक्शन 

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली ऐसी भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है, जो किसी फिल्म का सीक्वल नहीं है. 20वें दिन 4,522 शोज से फिल्म ने ₹1.75 करोड़ की कमाई की. इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹175.93 करोड़ हो चुका है और नेट कलेक्शन ₹148.25 करोड़ है.

एक दिन का छठे दिन का कलेक्शन 

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' भी 1 मई को रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी. फिल्म की कमाई की बात करें तो छह दिनों में इसने महज 4 करोड़ का आंकड़ा ही पार किया है. इसने ओपनिंग डे पर ₹1.37 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म कोई बढ़त दर्ज नहीं कर पाई. छठे दिन इसने महज 25 लाख रुपये ही कमाए. फिल्म ने भारत में कुल ₹3.81 करोड़ की ग्रॉस कलेक्शन की है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ₹4.95 करोड़ ही कमाएं हैं.

धुरंधर 2 का जलवा बाकी

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने 49वें दिन 52 लाख रुपए कमाए और आज ये अपने 50 दिन पूरे कर रही है. फिल्म ने देशभर में ₹1,364.61 करोड़ की ग्रॉस कमाई की और दुनियाभर में इसने ₹1,790.91 करोड़ कमाए हैं. 

यह भी पढ़ें: रामायण के वो 2 स्टार, जो ऑनस्क्रीन ही नहीं रियल लाइफ में भी थे हसबैंड वाइफ, जिनके बिना अधूरी थी कहानी, जानते हैं नाम?

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Shivaji, Riteish Deshmukh, Raja Shivaji Box Office, Salman Khan, Raja Shivaji Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com