सामंथा रुथ प्रभु की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना, जिसे देखने के बाद फैंस कहने लगे कि सामंथा प्रेग्नेंट हैं. हालांकि कपल ने इसे कंफर्म नहीं किया है. इसी बीच राज निदिमोरू की बहन शीतल निदिमोरू ने सामंथा के उनके घर में आने का एक किस्सा सुनाया. उन्होंने एक्ट्रेस के मिलनसार और विनम्र स्वभाव के बारे में बताते हुए कहा कि किचन में बिताए एक साधारण से पल ने उनके परिवार पर पर गहरी छाप छोड़ी.
सामंथा की ननद ने कही ये बात
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में शीतल ने लिखा, सामंथा के हमसे मिलने से पहले मेरी एक पिनम्मा ने मजाक में कहा, तुम एक सुपरस्टार का स्वागत कैसे करोगी, जो फाइव स्टार होटलों में रहता है? मैं मुस्कुराई क्योंकि मेरे दिल ने कभी इस तरह नहीं सोचा. और शुक्र है सैम ने भी नहीं. उनके आने से मेरे दिल में उनके लिए सम्मान और बढ़ गया.
ये भी पढ़ें- फादर्स डे के लिए पहले नंबर पर है लता मंगेशकर का ये 59 साल पुराना गाना, एक्ट्रेस ने दिया साथ तो बना कल्ट
राज की बहन ने बताया सामंथा ने धोए बर्तन
शीतल ने आगे बताया कि एक शाम को डिनर के बाद मैं और मेरे पति बर्तन धो रहे थे. जबकि सामंथा और उनकी भांजी किचन के टेबल पर बातें कर रही थीं. जब वह कुछ देर के लिए उनकी बातचीत में शामिल होने के लिए अलग हुईं तो एक्ट्रेस ने देखा कि शीतल के पति अकेले काम कर रहे थे और उनकी मदद करने के लिए तुरंत उठ खड़ी हो गई. उन्होंने कहा- "बेशक हमने मना किया. लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी. कुछ मिनटों बाद, वह बर्तन धो रही थीं, अनु डिशवॉशर में बर्तन लगा रहे थे और अचानक किचन की सफाई एक फैमिली काम बन गया. मैंने एक फोटो ली क्योंकि मुझे पता था कि मेरी पिन्नाम्मा मुस्कुराएंगी."
सामंथा की बात रह गई दिल में
राज की बहन ने कहा कि जिस सेलिब्रिटी के लिए उन्हें लगा था कि फाइव-स्टार होटल की जरूरत होगी. वह रियल में परिवार का हिस्सा बनकर फाइव-स्टार जैसा बढ़िया काम कर रही थी. लेकिन उन्हें खाने-पीने की चीजें याद नहीं रहीं. उन्हें सैम की कही एक बात याद रह गई. सामंथा ने कहा कि मैंने परिवार में इतना ज्यादा प्यार नहीं देखा. उनकी कही ये बात मेरे दिल में रह गई. इसलिए नहीं कि मैं नहीं जानती थी. लेकिन इसलिए क्योंकि जब आप परिवार में होते हो. आप आम तौर पर एक-दूसरे से प्यार करने में ही व्यस्त रहते हैं. आप हमेशा रुककर इस पर ध्यान नहीं देते. जब हम सैम का वेलकम करने में बिजी थे तब सैम उस प्यार को महसूस करने में बिजी थीं.
ये भी पढ़ें- पेड्डी की कामयाबी के बीच राम चरण ने मनाया बेटी का तीसरा बर्थडे, पहली बार दिखाया क्लिन कारा का चेहरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं