विज्ञापन

Mirzapur Trailer: गुड्डू पंडित और कालीन भैया गदर मचाने को तैयार, क्या सीरीज से आगे निकल पाएगी फिल्म?

Mirzapur Trailer: मिर्जापुर द मूवी जल्द ही सिनेमाघरोंं में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मूवी क्या सीरीज से आगे निकल पाती है.

Mirzapur Trailer: गुड्डू पंडित और कालीन भैया गदर मचाने को तैयार, क्या सीरीज से आगे निकल पाएगी फिल्म?
Mirzapur Trailer: फिर से देखने को मिलेगा गुड्डू पंडित- मुन्ना भैया का भौकाल
Social Media

Mirzapur Trailer: महीनों के इंतजार के बाद, 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया, जिसने फैंस को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे वाले एडाप्टेशन की पहली झलक दिखाई. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने फैंस के पसंदीदा किरदारों में नजर आए. टीजर ने एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा किया, जिसमें वही एक्शन, इंटेंस ड्रामा और दमदार स्टोरीटेलिंग देखने को मिलेगी, जिसने 'मिर्जापुर' को एक अलग पहचान दिलाई है.

11 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर, प्रमोशन की भारी तैयारी

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 11 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने के बाद 'मिर्जापुर: द मूवी' की टीम बड़े स्तर पर प्रमोशन शुरू करेगी. मेकर्स 7 से 8 शहरों में एक खास मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च रोड ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान फिल्म की लीड स्टारकास्ट देश के अलग-अलग शहरों में जाकर फैंस से मिलेगी और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' का भौकाल सीधे दर्शकों तक पहुंचाएगी.

ये भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो शो जिसे छू भी नहीं पाए पंचायत, मिर्जापुर, गुल्लक, 40 साल बाद भी पहली पसंद, 13 एपिसोड पर बनी फिल्म, IMDb रेटिंग 9.4

Latest and Breaking News on NDTV

इस स्टारकास्ट को और बड़ा बनाते हुए फिल्म में अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान भी नजर आएंगे, जो मिर्ज़ापुर की दुनिया का एक नया और रोमांचक चैप्टर बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.

4 सितंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को एमेजॉन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट कर रहे हैं. गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लिखी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस भौकाल को और भी बड़े दर्शकों तक पहुंचाने के लिए 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Mirzapur  the Film Release Date, Mirzapur : The Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com