विज्ञापन

पेड्डी की कामयाबी के बीच राम चरण ने मनाया बेटी का तीसरा बर्थडे, पहली बार दिखाया क्लिन कारा का चेहरा

पेड्डी एक्टर राम चरण 3 बच्चों के पिता हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने और उपासना ने पहली बार बड़ी बेटी क्लिन कारा का का चेहरा फैंस को दिखाया और तीसरे जन्मदिन की बधाई दी.

पेड्डी की कामयाबी के बीच राम चरण ने मनाया बेटी का तीसरा बर्थडे, पहली बार दिखाया क्लिन कारा का चेहरा
3 बच्चों के पिता राम चरण ने 3 साल की बेटी का दिखाया चेहरा

पेड्डी 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है, जिसके बीच लीड एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की. माता-पिता बनने के बाद यह पहली बार है, जब उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की बस एक झलक ही दिखाई थी. शनिवार को राम चरण और उपासना ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही राजकुमारी को प्यार से थामे हुए नजर आए. 

3 साल की हुईं राम चरण की बेटी 

अपनी बेटी को उसके खास दिन पर एक जॉइंट पोस्ट में बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे क्लिनकारा, हमारी प्यारी सी बच्ची" और इसके साथ रेड हार्ट और इविल हार्ट इमोजी भी लगाए. इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा, कितनी शानदार तस्वीर है! आपके प्यारे से बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. अन्य यूजर ने लिखा, क्लिन कारा को जन्मदिन की बधाई. 

ये भी पढ़ें- फादर्स डे के लिए पहले नंबर पर है लता मंगेशकर का ये 59 साल पुराना गाना, एक्ट्रेस ने दिया साथ तो बना कल्ट

राम चरण और उपासना कामिनेनी की शादी को हुए 14 साल

राम चरण ने जून 2012 में शादी की थी. जून 2023 में दंपति ने बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी. पिछले साल दिवाली के दौरान उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फरवरी में इस कपल के जुड़वां बच्चे-एक लड़का और एक लड़की हुए. दूसरी बार पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए 'आरआरआर एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है. दो बेटियों और एक बेटे का होना हमारे लिए बहुत खुशी और आभार की बात है. हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं ही हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं." हाल ही में राम चरण और उपासना ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर अपने नवजात जुड़वां बच्चों की पहली झलक दिखाई थी. उन्होंने अपने तीनों बच्चों के नन्हे हाथों वाली एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी. कैप्शन में उन्होंने बस "हार्ट इज फुल" लिखा और साथ में एक इन्फिनिटी इमोजी भी लगाया था.

पेड्डी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

राम चरण और जान्हवी कपूर की पेड्डी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, जो अब 2026 की साउथ की नंबर वन ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. फिल्म का बजट 250 से 350 करोड़ का बजट बताया गया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि नेट कलेक्सन 230 से 270 करोड़ के बीच रहा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 274 से 300 करोड़ के बीच का है. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के 100 एपिसोड के कार्टून का बच्चों को रहता था इंतजार, जावेद जाफरी की आवाज से 90s में हुआ पॉपुलर, गाना सुनने टीवी के सामने होते थे बच्चे

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
सब एडिटर
सिनेमा की दुनिया में डूबे रहना पहली पसंद. टेलीविजन की दुनिया के लेटेस्ट अपडेट टिप्स पर रहते हैं. बॉलीवुड की खबरों पर तीखी नजर और गहन विश्लेषण. साल 201... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peddi, Ram Charan, Klin Kaara, Ram Charan Daughter, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com