विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2023

राज कुंद्रा का जेल में रहने के दौरान का कथित वीडियो वायरल, सैकड़ों कैदियों के बीच जमीन पर यूं बैठे दिखे शिल्पा शेट्टी के पति

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में जेल में रहना पड़ा था. 19 जुलाई 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था और वह 63 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद रहे थे.

राज कुंद्रा का जेल में रहने के दौरान का कथित वीडियो वायरल, सैकड़ों कैदियों के बीच जमीन पर यूं बैठे दिखे शिल्पा शेट्टी के पति
जेल से राज कुंद्रा का कथित वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में जेल में रहना पड़ा था. 19 जुलाई 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था और वह 63 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद रहे थे. काफी मुश्किलों के बाद उन्हें जमानत मिली थी. फिलहाल ये मामला कोर्ट में है. इस बीच राज कुंद्रा का जेल में रहने के दौरान का एक कथित वीडियो सामना आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में अरेस्ट किया था. उन पर हॉटशॉट्स नामक ऐप के जरिए अश्लील फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और प्रोड्यूस करने का आरोप लगे थे. हालांकि 63 दिनों बाद वह वापस आ गए लेकिन उनकी और परिवार की इस मामले में काफी किरकिरी हुई. उनकी जिंदगी अब सामान्य हो गई थी. इसी बीच एक वीडियो सामने आया, जो फिर से उन दिनों को याद दिला रहा है.

यूजर्स ने किया ट्रोल

वीडियो में कथित तौर पर राज कुंद्रा जेल के केबिन में ढेर कैदियों के साथ नजर आ रहे हैं. कथित तौर राज को एक कौने में बैठा देखा जा सकता है. इस हाल में उन्हें देख सोशल मीडिया पर एक नई बहस खड़ी हो गई है. इंस्टाग्राम पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जैसे कर्म करोगे, वैसा ही फल मिलेगा'. दूसरे ने लिखा, 'सीरीज आ रही है तो पब्लिसिटी के लिए भी हो सकता है'.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kundra, Raj Kundra Video, Raj Kundra Jail Viral Video, Raj Kundra Viral Video Of Jail, Raj Kundra Porn Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com