Raid 2 Movie Review: अजय देवगन की रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अजय देवगन की रेड साल 2028 में रिलीज हुई थी और अब सात साल बाद इसका सीक्वल रिलीज हुआ है. रेड का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जबकि फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर के साथ एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहा है क्या ऐसे में रेड 2 राहत लेकर आएगी. आइए जानते हैं कैसी है रेड 2...
रेड 2 की कहानी
रेड 2 की कहानी इनकम टैक्स अफसर अजय देवगन की है. इस बार उनके निशाने पर रितेश देशमुख हैं. जो मंत्री हैं और जिनकी भोज में सल्तनत चलती है. लेकिन काले धन की भी उसके पास कोई कमी नहीं है. अजय देवगन इसी काले धन को निकालने की कोशिश करते हैं और रेड डालते हैं. बस पूरी फिल्म इस रेड और उससे जुड़े ड्रामे को लेकर है. कुल मिलाकर कहानी में नयेपन का अभाव है. एक सेट खाके पर इसे बुन दिया गया है. फिल्म में बहुत ही कम मौके आते हैं जब लगता है कि हम कोई नई फिल्म देख रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रेड 2 में डायरेक्शन
रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता हैं जिन्होंने रेड का भी निर्देशन किया था. लेकिन फिल्म के सेट टोन से ही खेलने की कोशिश करते हैं. निर्देशन जस का तस है. वही रेड, वही लोगों का गुस्सा, वही महल और वही सब बातें जो देखी हुई हैं. कुल मिलाकर उन्होंने नए डिब्बे में पुराना माल ही पैक कर दिया है. राज कुमार गुप्ता का निर्देशन कुल मिलाकर औसत रहता है. सिंघम में अजय देवगन को पूरी तरह से भगवान बनाकर पेश किया गया था और रेड 2 में भी उनकी साथी सरकारी अफसर सरेआम उनके पांव छूते नजर आते हैं. अजय देवगन को सिनेमा में लेकर जिस तरह की यह इमेज बन रही है, वह भी थोड़ी अजीब लगती है.
रेड 2 में एक्टिंग
अजय देवगन एक स्टाइल है एक्टिंग का और रेड 2 में वह नजर भी आता है. उनकी सीरियस कैरेक्टर है और उसे बखूबी उन्होंने परदे पर उतारा है. वाणी कपूर का ऐसा रोल है, वह कोई भी एक्ट्रेस कर सकती थीं. फिल्म के विलेन यानी रितेश देशमुख इम्प्रेस करने में नाकाम रहते हैं. सौरभ शुक्ला ने अच्छा काम किया है. लेकिन उनका कैरेक्टर ठूंसा हुआ सा जान पड़ता है.
रेड 2 वर्डिक्ट
अजय देवगन को परदे पर देखना पसंद करते हैं तो रेड 2 आपके लिए ही है. रेड के फैन हैं तो रेड 2 आप देख सकते हैं. अगर आप रेड 2 में कुछ नया ढूंढने जाएंगे तो निराशा हाथ लगेगी. बॉलीवुड जिस ढर्रे पर चलता है, वही ढर्रे का पालन रेड 2 में भी किया गया है. हमारी तरफ से इस फिल्म को 2.5 स्टार. अब देखना होगा कि अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं