- नागरिकता संशोधन कानून पर राधिका आप्टे ने की पोस्ट
- एक्ट्रेस ने कहा NRC और CAA ऐसे जुड़े हैं जैसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह
- राधिका आप्टे की पोस्ट ने बटोरी सुर्खियां
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर बॉलीवुड कलाकार भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट या फोटो शेयर कर बॉलीवुड कलाकार नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय पंजीकृत नागरिकता के लिए अपनी राय पेश कर रहे हैं. इस मामले को लेकर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो के जरिए राधिका आप्टे (Radhika Aapte) ने बताया कि NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस) और CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून आपस में उसी तरह से जुड़े हैं, जैसे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah). हालांकि राधिका आप्टे ने किसी और की पोस्ट की फोटो अपने एकाउंट पर पोस्ट की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CAA और NRC पर शेयर हुई राधिका आप्टे (Radhika Aapte) की इस फोटो में लिखा था, "अगर आपको लगता है कि यह प्रदर्शन केवल नागरिकता संशोधन कानून के लिए है तो यहां कई चीजें हैं, जो आप छोड़ रहे हैं. भारत सरकार द्वारा लाए नागरिकता संशोधन कानून में है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए किसी भी मुस्लिम रिफ्यूजी को भारत में नागरिकता नहीं दी जाएगी. इसमें यह समस्या है कि कौन सा राष्ट्र रिफ्यूजी को नागरिकता देने से पहले उसका धर्म देखता है? छोड़ो इसे, आगे क्या होगा वह देखते हैं. इसके बाद मोदी सरकार एनआरसी लेकर आएगी, जो भारतीय नागरिकों की आखिरी लिस्ट होगी. इसे साबित करने के लिए एक तारीख तय की जाएगी, जिसमें आपको यह साबित करना होगा कि आप यहां उस तारीख से पहले से रह रहे हैं."
प्रकाश राज ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया Tweet, बोले- किसी को भी अपनी आवाज दबाने...
राधिका आप्टे (Radhika Aapte) ने अपनी पोस्ट के जरिए आगे बताया, "आपको अपने दस्तावेज लाने के लिए कहा जाएगा. आप जानते हैं कि इससे सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव किसपर पड़ेगा? गरीबों और पिछड़ों पर, जो अपने साथ ये दस्तावेज नहीं रखते. जब आप सबूत देने में असमर्थ होंगे, तो आपको बिना दस्तावेज के आए शरणार्थी कहा जाएगा. लेकिन अगर आप हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई हैं तो आपको शरणार्थी की तरह रहने दिया जाएगा. लेकिन अगर आप मुस्लिम हैं तो आपकी नागरिकता छीन ली जाएगी. असम में सरकार ने यह किया और पाया कि 19 लाख लोग ऐसे हैं, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है. इनमें से सात लाख मुस्लिम हैं. इस कानून के साथ सरकार आसानी से आपकी नागरिकता छीन लेगी. और जानते हो क्या? सरकार ने इन गैर कानूनी नागरिकों के लिए नजरबंद कैंप (Detention Camps) का निर्माण करना भी शुरू कर दिया है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं