विज्ञापन

धुरंधर एक्टर के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, एक्टर का वीडियो इस्तेमाल कर बेच रहे वजन घटाने के इंजेक्शन!

'धुरंधर' एक्टर माधवन ने उस फोटो को शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा. एक्टर का मकसद उनके नाम पर हो रही धांधली को हाईलाइट करना था. पढ़ें क्या बोले एक्टर.

धुरंधर एक्टर के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, एक्टर का वीडियो इस्तेमाल कर बेच रहे वजन घटाने के इंजेक्शन!
माधवन के नाम पर धोखाधड़ी!
Social Media
नई दिल्ली:

पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम से हुई धोखाधड़ी के बारे में एक पोस्ट करते हुए उस घटना को हाईलाइट किया है साथ ही फैन्स को अवेयर भी किया. माधवन ने उस कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए अफनी बात रखी. माधवन ने कहा कि उस कंपनी ने उन्हें बताए बिना एक इंटरव्यू का छोटा सा हिस्सा इस्तेमाल किया और उसे इस तरह से प्रमोट किया जैसे कि मैं उस प्रोडक्ट को सपोर्ट कर रहा हूं. माधवन ने इसे गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई की भी बात कही. 

माधवन ने 20 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेलनेस ब्रांड का बनाया एक वीडियो क्लिप अपलोड किया. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इंटरव्यू के वीडियो को इस तरह से पेश किया गया है जैसे कि ये लगे कि माधवन उसकी तारीफ कर रहे हैं और उसे इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं. इस बात को लेकर उन्होंने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है.

'मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया वीडियो'

'धुरंधर' एक्टर माधवन ने उस फोटो को शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा,'इस वीडियो को इस तरह बनाया गया है जैसे मैं खुद उस प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहा हूं. इसमें मुझसे कोई इजाजत नहीं ली गई और मेरे इंटरव्यू को सीधे प्रमोशनल कंटेंट की तरह इस्तेमाल कर लिया गया. इस तरह की हरकतों की वजह से जनता का भरोसा टूटता है और फिर लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सही है और कौन गलत. यह बेहद शर्मनाक है.'

यह भी पढ़ें: जैस्मीन सैंडलस की कॉन्सर्ट में हादसा, बैरिकेड टूटा तो धड़ाम से गिरे फैन्स, हालात संभलने तक वाहेगुरु जपती रही सिंगर

माधवन ने लिखा,'यह बेहद दुखद और शर्म की बात है कि कुछ लोग और कंपनियां सोचती हैं कि वे किसी के इंटरव्यू का हिस्सा उठाकर उसे अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. किसी कलाकार की बातों या वीडियो को उसकी इजाजत के बिना इस तरह इस्तेमाल करना गलत है. इस मामले में लीगल नोटिस भेज दिया गया है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com