विज्ञापन

OTT पर धमाल मचा रही है ये रोमांटिक कॉमेडी, Netflix पर रिलीज के साथ ही छाई, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग

नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त को रिलीज हुई प्यार प्रेमा कलायणम ने अटीटी पर धमाल मचाया हुआ है. जो फैंस की की वॉचलिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है.

OTT पर  धमाल मचा रही है ये रोमांटिक कॉमेडी, Netflix पर रिलीज के साथ ही छाई, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग
Pyaar Prema kalyanam
instagram

pyaar prema kalyanam on netflix: आजकल जेन जी ने दुनिया को उथल पुथल कर के रखा हुआ है. जिसकी नजारा फिल्मों से लेकर वेवसीरीज में अक्सर देखने को मिल रहा है. क्योंकि मेकर्स जानते है कि आज के समय में किस टॉपिक पर विषयों को दर्शकों के हिसाब से बनाया जा सकता है. इसी को लेकर नेटफ्लिक्स पर आई  हाल ही में रिलीज हुई  ई रोमांटिक-कॉमेडी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. जिसका आलम यह है कि 2 घंटे 6 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर काबिज़ हो चुकी है. इस फिल्म का नाम है 'प्यार प्रेमा कल्याणम'.

क्या है 'प्यार प्रेमा कल्याणम' की कहानी

इस पिल्म की कहानी यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी पावी (एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर) और उसके पति एलन के इर्द-गिर्द घूमती है. शादी के बाद पावी पारंपरिक नियम तोड़ते हुए अपना मायका छोड़कर ससुराल जाने से मना कर देती है. इसके बजाय एलन खुद अपनी पत्नी के घर रहने आ जाता है, जिससे पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी शुरू होती है.

यहां देखें प्यार प्रेमा कल्याणम का मजेदारी ट्रेलर

कब और कहां देखे इस मजेादर रोमेंटिक कॉमेडी

फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' (Pyaar Prema kalyanam) नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 21 अगस्त को रिलीज हुई , जिसमें एलन (Elan), सान्वे मेघना, योगी बाबू, राधिका सरथकुमार और एमएस भास्कर जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में सान्वी ने पावी का और एलन ने एलन नाम का ही किरदार निभाया है.

क्यों देखना पसंद कर रहे है दर्शक

यह फिल्म दर्शकों को इसलिए पसंद आ रही है कि  क्योंकि अनोखे रिश्ते और पारिवारिक दबाव के कारण घर में अजीब और मजेदार स्थितियां पैदा होती हैं. यह कहानी पारंपरिक शादी के ढर्रे को एक मजेदार मोड़ देती है. इस वजह से र्शकों का दिल जीत रही है. IMDb ने भी इसे 7.2 की रेंटिंग दी है.

आपके लिए और भी

बागी तेवर और बेहिसाब जुनून के साथ शुरू होगा रोडीज रीबर्थ, जानें कब और कहां होंगे ऑडिशन, ओटीटी पर कहां देख पाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, OTT News, Romantic Comedy, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com