Pushpa: The Rule - Part 2 Box Office Collection Day 18: पुष्पा 2 की चर्चा साल 2024 की शुरुआत से हो रही थी. पहले जहां फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया तो वहीं जब सिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म रिलीज हुई तो ओपनिंग के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने बंपर कमाई अपने नाम की. इसके बाद दूसरे हफ्ते भी फिल्म का तूफान जारी रहा. फिर लोगों ने सोचा कि दो हफ्तों में फिल्म कमाई कम हो जाएगी. लेकिन तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने अपने नाम 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली. जबकि इस हफ्ते विदुथलई, यूआई, मार्को और मुफासा द लायन किंग जैसी फिल्मों ने दस्तक दी है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, संडे को 33.25 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. इसके बाद भारत में फिल्म का आंकड़ा 1062.9 करोड़ हो गया है. इसमें 307.8 करोड़ तेलुगू में, हिंदी में 679.65 करोड़, तमिल में 54.05 करोड़, कन्नड़ में 7.36 करोड़ और मलयालम में 14.04 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. वर्ल्डवाइड फिल्म का आंकड़ा 1600 करोड़ पार हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
17 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन 141.05 करोड़, पांचवे दिन 64.45 करोड़, छठे दिन 51.55 करोड़, सातवें दिन 43.35 करोड़, आठवें दिन 37.45 करोड़ के साथ पहले हफ्ते में फिल्म ने 725.8 करोड़ की कमाई हासिल की. वहीं नौंवे दिन 36.4 करोड़, दसवें दिन 63.3 करोड़, ग्यारवे दिन 76.6 करोड़, 12वें दिन 26.95 करोड़ और 13वें दिन 24.35 करोड़ और 14वें दिन 20.55 करोड़ और 15वें दिन 17.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, जिसके बाद दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 264.8 करोड़ रहा है. 16वें दिन फिल्म की कमाई 14.3 थी, जिसके बाद 17वें दिन आंकड़ा 24.75 करोड़ का रहा है.
बता दें क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन की बेबी जॉन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जबकि 20 दिसंबर को रिलीज हुई 4 फिल्में अच्छा कलेक्शन करती हुई दिख रही हैं, जिसके चलते इसका असर पुष्पा 2 पर कितना पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं