अगर आप पंजाबी गानों का मतलब सिर्फ हंसी-मजाक वाले और डांसिंग नंबर्स ही समझते हैं तो आपने इस भाषा के कई बेहतरीन गाने अभी तक सुने ही नहीं हैं. चलिए जो आपसे मिस हो गया हो गया लेकिन हम आपको हाल में रिलीज हुए एक सुपरहिट पंजाबी लव सॉन्ग के बारे में बता देते हैं. मोहित जोशी की आवाज में ये गाना आपके कानों में ऐसी चाशनी घोलता है कि आप इसे एक बार सुनकर छोड़ नहीं पाएंगे. करीब एक महीने पहले टीसीरीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक तीन मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
गाने को यूट्यूब पर मिल रहा खूब प्यार
'छड देन्ने आं' नाम से आया ये गाना यंगस्टर्स को खूब पसंद आ रहा है. जैसे कि हमने आपको बताया कि गाना प्यार पर ही लेकिन इसमें फोकस प्यार के दर्द पर है. क्योंकि यहां छोड़ देने और आगे बढ़ जाने की बात हो रही है. गाने की तारीफ करते हुए एक यूजर ने यूट्यूब पर कमेंट सेक्शन में लिखा, इस गाने में बहुत सारी फीलिंग्स हैं और आपने दिल टूटने के हर पहलू को बहुत खूबसूरती से पेश किया है. यह जानकर कि आपने इसमें कितनी मेहनत, लगन और अपना दिल लगा दिया है, यह और भी खास हो जाता है.
इंटरनेट यूजर का ये कमेंट पढ़ ऐसा लगता है जैसे कि इसने खुद गाने के सिंगर मोहित जोशी और गाने के वीडियो में नजर आए एक्टर सागर मल्होत्रा से बात की हो. बता दें कि ये दोनों आर्टिस्ट गाने को प्रमोट करने के लिए एनडीटीवी के दफ्तर पहुंचे थे. यहां उन्होंने ना केवल गाना सुनाकर एनडीटीवी के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया बल्कि गाने के पीछे की कहानी भी सुनाई.
स्टूडियो में गाना लगता है बोरिंग!
इस गाने के सिंगर मोहित जोशी अपने लाइव प्रोग्राम्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें पब्लिक से कनेक्ट करते हुए परफॉर्म करना बहुत पसंद आता है. हालांकि रिकॉर्डिंग में भी वह आगे चलकर पब्लिक से ही कनेक्ट करते हैं लेकिन लाइव की बात कुछ और ही होती है.
रेत में बाइक चलाने का सीन था सबसे मुश्किल!
म्यूजिक वीडियो में नजर आए एक्टर जिन्हें आप सलाकार जैसी वेब सीरीज में देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि म्यूजिक वीडियो का शूट उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा क्योंकि शूटिंग राजस्थान में हो रही थी. ऐसे में रेत के बीच बाइक चलाना, हवा से रेत का आंखों में आना बहुत ही मुश्किल हो रहा था. लेकिन गाने में इस तरह के एक्सप्रेशन चाहिए थे कि ये परेशानी भी काम आ गई.
आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए सिंगर मोहित जोशी ने कहा कि वह आगे भी कई अलग अलग तरह के गाने लेकर आने वाले हैं. इतना ही नहीं सागर मल्होत्रा के साथ उनका कोलैब भी आगे बढ़ता नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं