विज्ञापन
This Article is From May 03, 2022

चिंटू और मनीषा यादव की अपकमिंग फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना 'पूजब देवता पितर' हुआ वायरल, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचे व्यूज

भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी ब्वॉय प्रदीप पांडे चिंटू इन की अपकमिंग मूवी ‘पिया मिलन चौराहा’ का नया गाना 'पूजब देवता पितर' रिलीज हुआ.

चिंटू और मनीषा यादव की अपकमिंग फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा’ का गाना 'पूजब देवता पितर' हुआ वायरल, रिलीज होते ही लाखों में पहुंचे व्यूज
चिंटू और मनीषा यादव का गाना 'पूजब देवता पितर' हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू इन दिनों बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं. मूवीज में उनका चॉकलेटी ब्वॉय वाला लुक फैंस को काफी पसंद आता है. अब उनकी अपकमिंग मूवी ‘पिया मिलन चौराहा' का नया गाना 'पूजब देवता पितर' का वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें उनकी एक्ट्रेस मनीषा यादव के साथ बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. भोजपुरी फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा' का गाना 'पूजब देवता पितर'  के वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. 

चिंटू की ये बहुचर्चित फिल्म है, जिसके रोमांटिक गाने का वीडियो यू्ट्यूब पर जारी किया गया है. इस गाने को प्रदीप पांडेय चिंटू और सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज में सजाया है. इसके लिरिक्स और म्यूजिक मुन्ना दुबे ने तैयार किया है. गाने मस्तीभरे अंदाज में फिल्माया गया है. चिंटू और मनीषा का ये सांग बेहद की जबर्दस्त है. सांग को देहाती लुक देने के लिए इसमें दोनों ने गांव के परिवेश वाली भेषभूषा पहन रखी है. साथ ही सांग को खेत खलिहान में फिल्माया गया है.

हाल ही में चिंटू स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पिया मिलन चौराहा' का का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिन्टू  को काफी पसंद किया गया. वहीं अवधेश मिश्रा की बेमिसाल अदायगी मन मोह लेती है. नायिका मनीषा यादव मासूमियत व अदा से जलवे बिखेर रहीं हैं. हरफनमौला देव सिंह एक अलग लुक और किरदार में ध्यान आकर्षित कर रहे हैं. लेखक से निर्देशक बने लालजी यादव ने इस फिल्म के ट्रेलर  में लोकेशन और कलाकारों के गेटअप पर विशेष ध्यान दिया है.

रत्नाकर कुमार प्रस्तुत व गढ़ी माई मूवी के बैनर तले बनी फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और मनीषा यादव की जोड़ी नजर आ रही है. यह फिल्म पूरी तरह रोमांटिक स्टोरी पर बेस्ड है. चिंटू का लुक भी इसमें काफी डिफरेंट है. इस फिल्म को लेकर चिंटू और मनीषा यादव काफी एक्साइटेड हैं.  

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradeep Pandey Chintu, Pradeep Pandey Chintu Bhojpuri Actor, Pradeep Pandey Chintu Upcoming Movie, Pradeep Pandey Chintu Viral Photo Video, Manisha Yadav, Manisha Yadav Actress, Manisha Yadav Actress Instagram, Manisha Yadav Actress Photo Video, Manisha Yadav News, Bhojpuri Movie Song 2022, Pujab Devta Pitar Song Release, Pujab Devta Pitar Song Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com