विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

राजपाल यादव कोलाब करने में हुए बिजी! इस एक्ट्रेस को पंडित जी बन दिया कंटेंट बनाने का आइडिया, बोले- पहले कोलेब

राजपाल यादव और मनीषा रानी का मजेदार कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फनी डायलॉग्स और रिलेटेबल कंटेंट ने लोगों को खूब हंसाया, वहीं उनकी केमिस्ट्री ने फैंस के बीच एक बड़े कोलैबोरेशन को लेकर सस्पेंस भी बढ़ा दिया है.

राजपाल यादव कोलाब करने में हुए बिजी! इस एक्ट्रेस को पंडित जी बन दिया कंटेंट बनाने का आइडिया, बोले- पहले कोलेब
राजपाल यादव-मनीषा की वायरल रील देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

सोशल मीडिया पर इन दिनों राजपाल यादव और मनीषा रानी का एक जबरदस्त कॉमेडी वीडियो तहलका मचा रहा है, लेकिन मजेदार बात सिर्फ वीडियो नहीं बल्कि उसके पीछे छुपा सस्पेंस है. कुछ ही सेकेंड के इस क्लिप ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट तो किया ही, साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है, क्या ये दोनों साथ मिलकर कोई बड़ा धमाका करने वाले हैं? उनकी केमिस्ट्री, कॉमिक टाइमिंग और अंदाज देखकर फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि ये सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि किसी बड़े कोलैबोरेशन की झलक हो सकती है. इंटरनेट पर लोग लगातार यही पूछ रहे हैं...'कुछ बड़ा पक रहा है क्या?'

पहले कंटेंट, फिर सॉल्यूशन...यही है नया ट्रेंड

वीडियो की कहानी जितनी फनी है, उतनी ही आज के दौर की सच्चाई भी दिखाती है. जहां मनीषा रानी अपनी फैमिली की मोबाइल लत से परेशान होकर पंडित जी बने राजपाल यादव के पास जाती हैं, वहीं पंडित जी भी सीधे समाधान देने के बजाय पहले इसे ‘कंटेंट' बना देने का आइडिया देते हैं. “पहले कोलेब, बाद में सॉल्यूशन” वाला उनका डायलॉग दर्शकों को खूब हंसा रहा है. यही ट्विस्ट इस वीडियो को आम कॉमेडी से हटाकर एक स्मार्ट सोशल कमेंट्री बना देता है, जहां हर समस्या भी अब कंटेंट का मौका बन चुकी है.

ये भी पढ़ें- ये है मोहब्बतें की छोटी रूही हाइट में इशिता से भी हुईं लंबी, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ शेयर की फोटो, लोग बोले- हम बूढ़े हो गए

फैंस को दिखी बड़ी प्लानिंग की झलक

इस वीडियो के बाद कमेंट सेक्शन में सिर्फ हंसी नहीं, बल्कि एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. कई यूजर्स का मानना है कि राजपाल यादव और मनीषा रानी की जोड़ी अगर किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आई तो धमाल मचा सकती है. कुछ लोग इसे आने वाले किसी बड़े प्रोजेक्ट का टीजर भी मान रहे हैं. फिलहाल ये तो साफ है कि ये वीडियो सिर्फ एंटरटेन नहीं कर रहा, बल्कि एक बड़ा बज भी क्रिएट कर चुका है. 

कमेंट सेक्शन में दिखा जबरदस्त क्रेज

कमेंट सेक्शन में इस वीडियो को लेकर जबरदस्तएक्साइटमेंट देखने को मिला, जहां फैंस ने राजपाल यादव और मनीषा रानी की जोड़ी को 'मस्त कोलैब, बवाल और घर-घर की कहानी तक बता दिया. कई यूजर्स ने माना कि वीडियो पूरी तरह रिलेटेबल है और आज के हर घर की सच्चाई दिखाता है, खासकर मोबाइल एडिक्शन वाली बात. वहीं मनीषा रानी पर भी खूब प्यार बरसा, उन्हें क्यूटी और किल्ड इट जैसे कॉम्प्लिमेंट्स मिले. इतना ही नहीं, कई फैंस ने तो साफ कह दिया कि ये जोड़ी अगर कॉमेडी शो या वेब सीरीज में साथ आ जाए तो धमाल मचा देगी, यानी ये वीडियो सिर्फ हंसी तक सीमित नहीं रहा बल्कि लोगों के दिल और एक्साइटमेंट दोनों जीत गया.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के स्टारडम को टक्कर देने वाले सुपरस्टार की बहू की 5 फोटो, 1130 करोड़ है नेटवर्थ, 77,000 करोड़ साम्राज्य की है वारिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav Reel, Manisha Rani Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com