विज्ञापन

जब पति की शादी में पहुंची पत्नी, 7 मिनट 55 सेकेंड के इस गाने में झलका दर्द, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट

राम तैरी गंगा मैली के इस गाने को सुनने के बाद ही इस फिल्म को बनाया गया था. राज कपूर ने एक समारोह के दौरान इस भजन को सुना और इसके बाद भी उन्होंने इसको अपनी फिल्म में लेने का मन बना लिया था.

जब पति की शादी में पहुंची पत्नी, 7 मिनट 55 सेकेंड के इस गाने में झलका दर्द, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया कल्ट
पत्नी और मंगेतर के बीच फंसे हीरो की कहानी
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में आई हैं जिनकी कहानी के साथ उनके गानों को भी खूब पसंद किया गया. फिल्म की कहानी में अधूरे प्यार को पाने की चाहत और उसके लिए किए गए बलिदान की बात करें तो साल 1985 में आई राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का नाम याद आ जाता है. इस फिल्म में पहाड़ों पर हुआ प्यार और फिर उस प्यार की तलाश में अपनी प्रेमी की ढूंढते हुए शहर आई लड़की की कहानी दिखाई जाती है. इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी खूब चर्चा में रहे थे. जिनमें से एक गाना था 'एक राधा एक मीरा', लगभग 7 मिनट 55 सेकेंड के इस गाने को 41 साल बाद भी याद किया जाता है. 

लंबा है। आज 41 साल बाद भी यह गाना पुराने हिंदी सिनेमा के यादगार गीतों में शामिल है। इसे लता मंगेशकर ने गाया था, जबकि इसके बोल और संगीत रविंद्र जैन ने दिए थे। 

एक गाने से निकली थी पूरी फिल्म की कहानी

फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का गाना 'एक राधा एक मीरा' सिर्फ फिल्म का एक गाना नहीं था. इस गाने की दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को राज कपूर ने एक समारोह के दौरान सुना था. जिसमें रविंद्र जैन इस भजन को गा रहे थे 'एक राधा एक मीरा'. राज कपूर रवींद्र जैन से बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने रविंद्र जैन से कहा कि वह अगली आर. के. फिल्म के संगीतकार होंगे और वह भजन भी फिल्म में होगा और रणधीर कपूर फिल्म के निर्माता होंगे गाने ने राज कपूर को पूरी फिल्म की कहानी का आइडिया दिया था.

फिल्म में राजीव कपूर जो नरेन की जिंदगी में दो महिलाएं होती है. एक तरफ गंगा जिससे वो पहाड़ों पर मिले थे, जो उसकी पत्नी है. वहीं दूसरी तरफ राधा जिससे उनका परिवार शादी करवाना चाहता है. गंगा को मरा हुआ समझ लिया जाता है, जिसके बाज नरेन की शादी राधा से तय हो जाती है. 

पत्नी और मंगेतर आमने-सामने

ये गाना फिल्म में तब आता है, जब गंगा अपने पति नरेन की शादी में पहुंचती है. जहां पर वो राधा से मिलती है. उसी समय पर इस गाने को फिल्माया जाता है. गाने के बोल राधा और मीरा के प्रेम में फर्क समझाते हैं. एक मीरा है जो कृष्ण को प्रेम करती है और उनकी भक्ति में खुद को समर्पित कर देती है. फिल्म में इसी तुलना के जरिए गंगा और राधा के रिश्ते को दिखाया गया है.

इस गाने में मंदाकिनी और दिव्या राणा के साथ राजीव कपूर जो दोनों रिश्तों के बीच खड़े नजर आते हैं. जिस वजह ये गाना इस सीन के साथ और फिल्म के साथ पूरी तरह से फिट बैठता है.

गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया यादगार

इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से अमर कर दिया. गाने के बोल रविंद्र जैन के लिखे हैं और उन्हीं ने इस गाने का संगीत भी तैयार किया है. इस गाने में भक्ति और प्यार का दर्द साफ झलकता है. 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म को रिलीज हुए 41 साल हो गए हैं, लेकिन फिल्म का गाना 'एक राधा एक मीरा' आज भी पुराने फिल्मी गानों के चाहने वालों के बीच खूब सुना जाता है. इस गाने के बोल और संगीत सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Ram Teri Ganga Maili
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com