प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की अपनी देसी गर्ल ने 11 जून को सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया. प्रियंका ने अपने पापा के साथ पांच तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में लो पापा के साथ डांस करती नजर आ रही थीं. दूसरी तस्वीर में छोटी सी प्रियंका अपने पापा की गोद में बैठी हैं. तीसरी तस्वीर में प्रियंका और उनके पापा पोज देते दिख रहे हैं. चौथी तस्वीर में उनके पापा बेटे के सिद्धार्थ के साथ पोज दे रहे हैं और पांचवी तस्वीर में प्रियंका के पापा के जवानी के दिनों की झलक देखने को मिलती है. ये तस्वीरें शेयर करके हुए प्रियंका ने लिखा, आप और मैं हमेशा साथ डांस करते रहेंगे. मिस यू डैड. आप हमेशा हमारे साथ है...हमारे हर फैसले और जिंदगी के हर पल में. लव यू. बता दें कि 10 जून को प्रियंका के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा को गए 13 साल हो गए हैं.
प्रियंका की इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके करीबी भी कमेंट कर रहे हैं. वरुण धवन ने पीसी की पोस्ट पर हार्ट आइकन बनाया. अनुजा पांडे नाम की एक यूजर ने लिखा, आपके पापा और मेरे पापा बरेली में दोस्त हुआ करते थे. आपकी मां को याद होगा आरएन दुबे वो स्टेट सर्विसेज में थे. आपके पिता को नमन और आपको बहुत प्यार प्रियंका. इसके अलावा दिया मिर्जा, नील नितिन मुकेश समेत तमाम लोगों ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट किया.
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन?
बात करें फिल्मी फ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म वाराणसी से इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फैन्स के लिए ये बात बेहद खास है कि प्रियंका इस मचअवेटेड फिल्म का हिस्सा बनीं और महेश बाबू के साथ उनकी जोड़ी ने इस फिल्म को और हाइप दिलाई है. कुछ समय पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था इसमें प्रियंका के अंदाज का काफी पसंद किया गया. देखना होगा वो इसके बाद भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी भाषा में और क्या लेकर आती हैं.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं