विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2022

प्रियंका चोपड़ा ने मिस्टीरियस अंदाज में आईने पर लिखी एक तारीख, फैन्स ने लगा ली यह उम्मीद- देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में कुछ ऐसा इशारा किया कि फैन्स तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने मिस्टीरियस अंदाज में आईने पर लिखी एक तारीख, फैन्स ने लगा ली यह उम्मीद- देखें वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने किया यह ऐलान
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा जोनास ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान रखती हैं. वह अब सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी जाना-माना नाम बन चुकी हैं. इसके साथ ही मानवतावादी कार्यों में भी आगे रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा बीस साल की उम्र से कैमरे के सामने है और अब उन्होने अपने लिए एक जगह बना ली है क्योंकि दुनिया भर से उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में जब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो पूरी दुनिया का चौंक जाना लाजिमी है.

इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की है उसमें इशारा किया है कि वह 26 अगस्त को बड़ा खुलासा करने जा रही हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘मिरर मिरर ऑन द वॉल...मैं यह सब बताने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.' प्रियंका ने इसे बड़े खुलासे से ठीक 10 दिन पहले पोस्ट शेयर की है. पोस्ट का कमेंट सेक्शन संभावित सुझावों से भरा हुआ है कि उनके प्रशंसकों द्वारा पोस्ट किए जा रहे हैं. कुछ को लोग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सूचना देने वाली हैं तो किसी को लग रहा है कि वह नए प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगी. 

ग्लोबल अभिनेत्री के नाम पर पहले से ही कुछ उद्यम हैं जिनमें एक रेस्तरां, एक होमवेयर ब्रांड शामिल है और एक दर्जन अन्य परियोजनाओं में एक निवेशक हैं, वह अपने नवीनतम प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' के लिए भी कमर कस रही है. 
 

VIDEO: मुंबई : श्रद्धा कपूर की एक झलक ने किया फैंस को क्रेजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Mysterious Post, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com