विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

अंबानी इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का लुक था खास, 60 साल पुरानी सिल्क की साड़ी के साथ एक-एक डिटेल कर देगी फैंस को हैरान

डिजाइनर अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने NMACC का हिस्सा बनने के लिए छह महीने से अधिक समय में तैयार की गई 60 साल पुरानी बनारसी साड़ी पहनी थी.

अंबानी इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका चोपड़ा का लुक था खास, 60 साल पुरानी सिल्क की साड़ी के साथ एक-एक डिटेल कर देगी फैंस को हैरान
प्रियंका चोपड़ा का अंबानी इवेंट के दूसरे दिन पहना लुक था खास
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भारत में हैं. वहीं हाल ही में वह मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) गाला का दो दिन हिस्सा बनी थीं, जिसमें पहले दिन वह एक शिमरी आउटफिट में नजर आई तो वहीं दूसरे दिन वह साड़ी को वेस्टर्न लुक देते हुए दिखीं. इन दोनों दिनों के आउटफिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. लेकिन क्या आपको पता हैं प्रियंका चोपड़ा के दूसरे दिन पहनी हुई साड़ी 60 साल पुरानी है. जी हैं.. यह हम नहीं बल्कि उनके फैशन डिजाइनर का कहना है. आइए आपको हम बताते हैं पूरी खबर...

प्रियंका चोपड़ा ने दूसरे दिन एक ब्रोकेड बनारसी रेशम की प्री-ड्रेप्ड साड़ी और एक बस्टियर ब्लाउज पहना था. इसके बारे में बात करते हुए डिजाइनर अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने NMACC का हिस्सा बनने के लिए छह महीने से अधिक समय में तैयार की गई 60 साल पुरानी बनारसी साड़ी पहनी थी. इस बारे में डिटेल से बताते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, NMACC के दूसरे दिन भारतीय शिल्प कौशल को सेलिब्रेट करते हुए हमने प्रियंका के लिए एक कस्टम लुक तैयार किया, जो अभी तक की जर्नी में उनके अस्तित्व और पथ के लिए एक सम्मान को दिखाता है. चांदी के धागों से बनी 60 साल पुरानी बनारसी ब्रोकेड साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था. इसे यूनिक क्राफ्टेड मटीरियल से बने ज्वेल टोन्ड मोल्डेड बॉडी के साथ ड्रेप और स्ट्रक्चर किया गया था. इतना ही नहीं सिग्नेचर होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया गया था.

प्रियंका की ज्वैलरी की बात करें तो सिल्क की इस साड़ी के साथ बुलगारी चोकर नेकलेस, स्टेटमेंट रिंग्स, डायमंड ईयर स्टड्स और एम्बेलिश्ड होलोग्राफिक हाई हील्स के साथ पेयर किया गया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं एक्ट्रेस ने भी अपने इस लुक के साथ एक अनोखी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह ऑटो के पास खड़े होकर पति निक जोनस के साथ पोज देती हुई दिखीं थीं. इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था. 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में अंबानी इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं. जबकि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान इस डांस पर चीयर करती दिख रही हैं. फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. 

अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका-निक, गौरी-सुहाना-आर्यन ने जलवा बिखेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra  saree, Priyanka Chopra  ambani Event Look, Priyanka Chopra Look, Priyanka Chopra  news, Priyanka Chopra  update, Priyanka Chopra India, Priyanka Chopra  webseries, 60 Year Old Saree, Ambani Event, Nmacc, Nita Ambani, Nita Mukesh Ambani Cultural Centre, Bollywood, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com