दीपिका पादुकोण को पछाड़ बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बनी 'एशिया की सबसे सेक्सी महिला'

बॉलीवुड की देसी गर्ल और क्वांटिको फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं.

दीपिका पादुकोण को पछाड़ बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बनी 'एशिया की सबसे सेक्सी महिला'

दीपिका पादुकोण (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल और क्वांटिको फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एक सालाना चुनाव में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है.

लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं. उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है. दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था.

यह भी पढ़ें - प्रियंका-सलमान 500 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में, करन जौहर और एकता कपूर भी शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने इस ऑनलाइन सर्वे में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ' मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं. इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है.' आगे उन्होंने कहा, ' मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है.' 
 

priyanka chopra

'ईस्टर्न आई' के एंटरटेनमेंट एडिटर और '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को ' सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल' वाली महिला का मिश्रण बताया है. प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस सर्वे में भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं.

यह भी पढ़ें - जानें प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की सगाई पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?

निया ने कहा है कि अब वह चोपड़ा जैसी ऊंचाई तक पहुंचने का साहस कर सकती हैं. इस सूची में दीपिक पादुकोण तीसरे स्थान, आलिया भट्ट चौथे स्थान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं. वहीं, इस सूची में कैटरीना कैफ का स्थान सातवां और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां है.

VIDEO: इस देश में लड़की पैदा होना बहुत डर वाली बात है : प्रियंका चोपड़ा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com