विज्ञापन
This Article is From May 31, 2017

'बेवॉच' के बाद इन दो हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को रिलीज होने में अभी 2 दिन बाकी हैं. इससे पहले खबरें आ रही हैं कि उन्होंने दो और हॉलीवुड फिल्मों के लिए हामी भर दी है.

'बेवॉच' के बाद इन दो हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' 2 जून को सिनेमाघरों में उतरेगी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' भारत में 2 मई को रिलीज होगी. इसी बीच खबरें आ रही है कि प्रियंका से दो हॉलीवुड फिल्मों 'ए किड लाइक जेक' और 'इजन्ट इट रोमांटिक' में काम करने को लेकर बातचीत चल रही है. वेबसाइट 'वैराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, प्रियंका जून में फिल्म 'ए किड लाइक जेक' की शूटिंग करेंगी. फिर टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' की शूटिंग शुरू करने से ठीक पहले 'इजन्ट इट रोमांटिक' का शेड्यूल पूरा करेंगी. 
 

बता दें, प्रोड्यूसर पॉल बेर्नोन की फिल्म 'ए किड लाइक जेक' में प्रियंका सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी. फिल्म में प्रियंका के अलावा जिम पारसंस, क्लेयर डान्स, ओक्टाविया स्पेंसर अहम रोल में दिखेंगे. प्रोड्यूसर पॉल ने ट्विटर पर फिल्म की पुष्टि की थी. वहीं, टोड स्ट्रॉस-सकुलसन की 'इजन्ट इट रोमांटिक' में एजम डिवाइन और लियाम हैम्सवर्थ अहम रोल में दिखेंगे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी.

बताते चलें कि, फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी हैं. 28 मई को यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और 2 जून को भारत के सिनेमाघरों में उतरने को तैयार है.
'बेवॉच' को प्रमोट करने हाल ही में प्रियंका जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचीं. इस दौरान उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई. प्रियंका चोपड़ा ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'खूबसूरत इत्‍तेफाक कि मैं भी उसी समय बर्लिन में हूं जब प्रधानमंत्री मोदी सर यहां आए हुए हैं. शुक्रिया पीएम मोदी सर कि आपने अपने बेहद व्‍यस्‍त समय में से मुझसे मिलने का वक्त निकाला.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Hollywood Projects, Baywatch, A Kid Like Jake, Isnt It Romantic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com