विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

प्रियंका चोपड़ा ने पति को लेकर किया खुलासा, पत्नी की याद आने पर निक जोनास करते हैं यह काम

इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह निक के साथ नहीं होतीं और उन्हें प्रियंका की याद आती है तो वह क्या करते हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने पति को लेकर किया खुलासा, पत्नी की याद आने पर निक जोनास करते हैं यह काम
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास को लेकर खोला राज
  • प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास को लेकर किया खुलासा
  • एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी याद आने पर निक क्या करते हैं?
  • प्रियंका की फिल्म को रिलीज होने में बचे हैं केवल 2 दिन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी फिल्म को रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. फिल्म के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काफी मेहनत कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म के सिलसिले में कई इंटरव्यू दिये, जिसमें कई बार उन्होंने निक जोनास (Nick Jonas) से जुड़ी खास बातें भी बताईं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात का खुलासा किया कि जब वह निक के साथ नहीं होतीं और उन्हें प्रियंका की याद आती है तो वह क्या करते हैं. 

पिता सैफ अली खान के अंदाज से इतनी खुश हुईं सारा अली खान, Video पोस्ट कर कही यह बात

इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)ने बताया कि जब भी उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनास को उनकी याद आती है तो वह उनकी फिल्म देखते हैं. इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "उन्होंने एक दिन खुद ही मैरी कॉम देखी. मैं सफर कर रही थी और उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा, "मैं आपको याद कर रहा हूं, इसलिए मैं आपकी मूवी देख रहा हूं." मुझे यह चीज काफी प्यारी लगी. अभी हम दोनों एक-दूसरे की प्रोफेश्नल जिंदगी को तलाश रहे हैं. उनसे मिलने से पहले मैं जोनास ब्रदर्स और उनके संगीत के बारे में नहीं जानती थी. वह मेरे काम के बारे में भी काफी कुछ पता कर रहे हैं. हम अपनी चीजों को ऐसे साझा करते हैं, जैसे यह मेरा पहला वीडियो है."

200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'वॉर', तूफानी प्रदर्शन कर बनाया नया रिकॉर्ड
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. लेकिन बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद किसी फिल्म के जरिए नजर आएंगी. जहां आखिरी बार वह बाजीराव मस्तानी में दिखाई दी थीं तो वहीं इस बार वह  'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) से धमाल मचा सकती हैं. इस फिल्म प्रियंका अदिति चौधरी का किरदार निभाएंगी. 'द स्काइ इज पिंक' में प्रियंका के साथ बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म को शोनाली बोस के निर्देशन में तैयार किया गया है. 


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra On Nick Jonas, Nick Jonas, Priyanka Chopra Reveal About Nick Jonas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com