बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज होती हैं. लेकिन कुछ ही होती हैं, जिन्हें दर्शकों का प्यार मिलता है. इसी में जियो हॉटस्टार पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही फिल्म भी है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो सन्नाटा पसर गया था तो वहीं अब ओटीटी व्यूअर्स का प्यार मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं इस वीकेंड पर रिलीज हुई फिल्म चांद मेरा दिल की, जो इस मॉनसून, प्यार दस्तक देने 17 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म आते ही वीकेंड पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.
चांद मेरा दिल के बारे में
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिज्के डीसूज़ा ने किया है. विवेक सोनी द्वारा निर्देशित 'चांद मेरा दिल' आरव और चांदनी की भावनात्मक यात्रा की कहानी है, जिसमें वे प्यार की खुशियों, दिल टूटने के दर्द और रिश्तों की अनिश्चितताओं के बीच अपने सफर को तय करते हैं.
ये भी पढे़ं- रविद्रनाथ टैगोर की 126 पुरानी कविता से है दीपिका-रणवीर के पॉपुलर गाने का रिश्ता, गुजरात का है मशहूर लोकगीत
अनन्या पांडे ने कहा- प्रियजनों के साथ डेट नाइट का हिस्सा बनाएं
अपनी खुशी जाहिर करते हुए अनन्या पांडे ने कहा, "चांदनी का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है. मुझे बेहद खुशी है कि अब 'चांद मेरा दिल' को जियोहॉटस्टार के रूप में एक नया घर मिल रहा है. मैं उत्साहित हूं कि अब यह फिल्म और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग चांदनी और आरव की इस खूबसूरत कहानी का हिस्सा बन पाएंगे. मुझे बेसब्री से इंतजार है कि लोग इसे अपनी अगली मूवी नाइट या अपने प्रियजनों के साथ डेट नाइट का हिस्सा बनाएं."
लक्ष्य ने कहा- ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी
लक्ष्य ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि 'चांद मेरा दिल' अब जियोहॉटस्टार के जरिए और भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी. यह ऐसी कहानी है जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके दिल में बनी रहती है. मुझे उम्मीद है कि लोग इसे अपने किसी खास के साथ देखकर अपनी डेट नाइट को और भी यादगार बनाएंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं