विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2021

Priyanka Chopra Enjoying Rain: बारिश आई तो छाता लेकर यूं उछल पड़ीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल के अंदाज ने जीता फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लंदन में हैं और वहीं से एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है.

Priyanka Chopra Enjoying Rain: बारिश आई तो छाता लेकर यूं उछल पड़ीं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल के अंदाज ने जीता फैन्स का दिल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का डंका बजवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का हर अंदाज जुदा होता है. प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं और वहीं से एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब बारिश को इंज्वॉय करते हुए दोस्तों संग अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो खूब ध्यान खींच रही हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Photos) को इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो कितनी खुश हैं और दोस्तों संग मस्ती कर रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने बारिश को किया इंज्वॉय
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों में देखा जा कि कभी वो चेस बोर्ड पर मस्ती करती दिख रही हैं, तो तभी छाता लेकर बारिश को इंज्वॉय कर रही हैं. प्रियंका ने ऐसी कई तस्वीरों को फैन्स के बीच पोस्ट किया है. कुछ ही देर में फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं.

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट में शामिल
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इंस्टाग्राम पर भारी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. इस प्लेफॉर्म पर उनके 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है. एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं.

प्रियंका चोपड़ा का करियर
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी रचाई थी. प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काइ इज पिंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं.  फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस है. जिसका नाम है 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स'. इस प्रोडक्शन हाउस के तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी शानदार फिल्म प्रोड्यूस की गई है. इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में हेयरकेयर प्रोडक्ट एनोमली को लॉन्च किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Pics, Priyanka Chopra Photo, Priyanka Chopra Photos, Priyanka Chopra Enjoying Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com