विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2022

प्रियंका चोपड़ा ने पूल में किया 90's के गानों पर डांस, चश्मा उतार दिए ऐसे एक्सप्रेशन की आप भी बोलेंगे- ओ देसी गर्ल...

देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नहीं बल्की कई वीडियो शेयर किए हैं. इन वीडियोज में देखा जा सकता है की वे 90 के दशक के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने पूल में किया 90's के गानों पर डांस, चश्मा उतार दिए ऐसे एक्सप्रेशन की आप भी बोलेंगे- ओ देसी गर्ल...
प्रियंका चोपड़ा का पूल वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर ही नहीं वे हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर तगड़े फॉलोअर्स रखने वाली प्रियंका अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को कमेंट करने पर मजबूर कर देती हैं. उनके हर पोस्ट में एक अनोखा अंदाज देखने को मिलता है. पिछली बार उन्होंने अपने पिता साथ तस्वीरें शेयर की थीं. वहीं अब उन्होंने पूल वीडियो शेयर किए हैं. जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पूल में डांस करते हुए वीडियो अपने फैंस साथ साझा किए हैं. जिसे देख फैंस भी कमेंट करने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे हैं. 

 
देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रियंका इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नहीं बल्की कई वीडियो शेयर किए हैं. इन वीडियोज में देखा जा सकता है की वे 90 के दशक के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की पूल में खड़ी हो प्रियंका ने पुराने गानों को याद कर ऐसे एक्सप्रेशन दिए हैं की आप भी हैरान रह जाएंगे. इन वीडियोज में वे टू पीस में नजर आ रही हैं. प्रियंका का लुक भी काफी खूबसूरत दिख रहा है. 

फैंस प्रियंका के इस अंदाज को देख कमेंट करने से अपने आप को रोक ही नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ओ देसी गर्ल इज़ बैक तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या बात है प्रियंका इतनी सुबह इतना खूब अंदाज. बता दें की प्रियंका भले ही कितनी भी दूर क्यों ना रहती हों. वे अपने देश और 
कल्चर से जुड़ी रहती हैं. वे विदेश में रहकर भी सारे त्योहार मनाती हैं. प्रियंका का यही अंदाज उनके चाहने वालों के बेहद पसंद आता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: