विज्ञापन

मोनालिसा के छेड़छाड़ के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- उसकी फिल्म पर 10 करोड़ किया खर्च, मेरी जान को खतरा, 'यह मेरा आखिरी वीडियो'

'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर बताया कि उनकी और उनके पूरे परिवार की जान खतरे में है क्योंकि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से जेहादी और केरल की ईसाई मिशनरी ने उनके खिलाफ साजिश करनी शुरू कर दी है.

मोनालिसा के छेड़छाड़ के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- उसकी फिल्म पर 10 करोड़ किया खर्च, मेरी जान को खतरा, 'यह मेरा आखिरी वीडियो'
मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जान को बताया खतरा
नई दिल्ली:

प्रयागराज के महाकुंभ से रातोंरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा भोंसले (Monalisa) अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. मोनालिसा को पहली फिल्म देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने दोनों की शादी को लव जिहाद बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए मोनालिसा ने डायरेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए. मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फिल्म के बहाने डायरेक्टर ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था. अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया है. उनका कहना है कि यह उनका आखिरी वीडियो भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: फरमान से शादी के बाद मोनालिसा का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ, परिवार ने नहीं दिया साथ

मेरा जान को खतरा: सनोज मिश्रा

'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर बताया कि उनकी और उनके पूरे परिवार की जान खतरे में है क्योंकि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से जेहादी और केरल की ईसाई मिशनरी ने उनके खिलाफ साजिश करनी शुरू कर दी है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, "मोनालिसा को मैंने हमेशा अपनी बहन और बेटी की तरह माना, और मैंने पहले ही साफ कर दिया था, उसे मेरे खिलाफ खड़ा करने की साजिश हो रही है. जो कुछ मोनालिसा बोल रही है, वो उसके नहीं, जेहादियों के शब्द हैं, जिन्होंने उसका ब्रेनवॉश कर दिया है."

केरल की ईसाई मिशनरी मेरे खिलाफ साजिश कर रही है: सनोज मिश्रा

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा, "जेहादी और केरल की ईसाई मिशनरी मेरे खिलाफ साजिश कर रही हैं और अगर मेरे साथ या मेरे परिवार के साथ कुछ होता है, तो हमारा सपोर्ट कीजिएगा." उन्होंने कहा कि वे धर्मांतरण और जेहादियों के खिलाफ शुरू की गई लड़ाई को नहीं रोकेंगे. उन्होंने बताया कि मोनालिसा का ब्रेन वॉश करके उसे पहले केरल ले जाया जाता है और बिना किसी की जानकारी के शादी हो जाती है और शादी को सपोर्ट करने के लिए केरल के बड़े नेता और मंत्री सामने आ रहे हैं. यह सिर्फ सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और शादी को खुलकर प्रमोट कर रहे हैं, जिससे और ऐसी शादियों को अंजाम दिया जा सकते.

मोनालिसा की फिल्म पर 10 करोड़ रुपये खर्च किया: सनोज मिश्रा 

बता दें कि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ के मेले से मायानगरी में लाकर अभिनेत्री बना दिया था, हालांकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. डायरेक्टर ने मोनालिसा पर आरोप लगाया कि फिल्म बनाने में 10 करोड़ रुपए का खर्चा आया है और उन्होंने बिना जानकारी के दूसरे धर्म में शादी कर ली. डायरेक्टर का कहना है कि इस कदम से उनकी फिल्म पर नकारात्मक असर पड़ेगा..

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanoj Mishra, Sanoj Mishra Films, Sanoj Mishra Director, Sanoj Mishra Love Jihad Post, Sanoj Mishra Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com