विज्ञापन

4 दिन की शादी, करोड़ों का फटका! प्रियंका-निक की शादी का असली खर्च आया सामने, सिर्फ महल पर उड़ा दिए इतने पैसे

निक-प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी की थी. इस ग्रैंड वेडिंग के लिए इस कपल ने मोटी रकम खर्च की थी, जो करोड़ों में हैं. आइए जानते हैं कि शादी में कहां, कितना खर्च हुआ था.

4 दिन की शादी, करोड़ों का फटका! प्रियंका-निक की शादी का असली खर्च आया सामने, सिर्फ महल पर उड़ा दिए इतने पैसे
निक-प्रियंका ने की थी ग्रैंड वेडिंग, खर्च किए थे इतने करोड़

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनास आज फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं. चाहे बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में रहती है. निक-प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल अंदाज में शादी की थी. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की. कपल ने शादी के लिए पूरा पैलेस बुक कर लिया था. शादी से पहले की रस्में, जिनमें हल्दी, संगीत और मेहंदी शामिल थे, मेहरानगढ़ किले में हुई थीं. इस ग्रैंड वेडिंग के लिए इस कपल ने मोटी रकम खर्च की थी, जो करोड़ों में हैं. आइए जानते हैं कि शादी में कहां, कितना खर्च हुआ था.

शादी के लिए पूरा उमेद भवन किया था बुक

उमेद भवन पैलेस में 64 शानदार सुइट और कमरे हैं, जिनमें 22 पैलेस रूम और 42 सुइट शामिल हैं. ये 42 सुइट चार तरह के हैं- 24 हिस्टोरिकल सुइट, 10 रॉयल सुइट, 6 ग्रैंड रॉयल सुइट और 2 प्रेसिडेंशियल सुइट. खबरों के मुताबिक, हर पैलेस रूम के लिए किराया 47,300 रुपये, हिस्टोरिकल सुइट के लिए 65,300 रुपये, रॉयल सुइट के लिए 1.45 लाख रुपये, ग्रैंड रॉयल सुइट के लिए 2.30 लाख रुपये और प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए 5.04 लाख रुपये है. सभी टैक्स को छोड़कर, कपल ने हर रात लगभग 64.40 लाख रुपये किए. जब 5 दिनों के लिए हिसाब लगाया जाता है, तो कुल खर्च 3.2 करोड़ रुपये बैठता है.

प्रियंका-निक की शादी के बाकी के खर्चे

यह आंकड़ा सिर्फ उमेद भवन पैलेस में रहने का है, बाकी खर्च जिसमें खाना, मेहरानगढ़ किले का खर्च और दूसरी रस्में शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, मेहरानगढ़ किले में होने वाली रस्मों के सेटअप के लिए 10 लाख रुपये का एक्स्ट्रा खर्च आया था. इसके साथ ही, केटरिंग का खर्च प्रति व्यक्ति 18,000 रुपये होने का अनुमान है. तीन दिनों के लिए हिसाब लगाने पर, किले में सेट-अप का खर्च लगभग 30 लाख रुपए था और तीनों रस्मों की केटरिंग का कुल खर्च लगभग 43 लाख रुपये था.

यानी शादी से पहले की रस्मों पर कपल का कुल खर्च लगभग 73 लाख रुपये होने का अनुमान है. इसे उमेद भवन पैलेस में रहने के खर्च के साथ जोड़ने पर, कुल खर्च लगभग 4 करोड़ के अधिक होता है. इसके अलावा गहने, कपड़े आदि जोड़ लिए जाएं तो ऐसा अंदाजा है कि प्रियंका और निक ने शादी पर 4 से 5 करोड़ तक का खर्च किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Nick Wedding Cost, Priyanka Nick Wedding Budget, Priyanka Chopra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com