Varanasi Movie: फिल्ममेकर एसएस राजामौली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट, 'वाराणसी', एक बार फिर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड्स में छा गया है. इस बार, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फिल्म के भव्य सेट की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की गईं, जो अब वायरल हो रही हैं. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने से यह इंटरनेशनल फिल्म बन गई है. साथ ही फिल्म की शूटिंग भी भारत के अलावा कई देशों में हो रही है. वाराणसी को भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है और इस फिल्म से सभी को जबरदस्त उम्मीदे हैं, हो भी क्यों नहीं.
हैदराबाद में बना दिया वारणसी
फिल्म का टीजर लॉन्च होने से पहले, कई इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट्स को कथित तौर पर भारत में एक भव्य लॉन्च इवेंट के लिए बुलाया गया था. इस इवेंट में फ़िल्म के मुख्य कलाकार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मौजूद थे. इस दौरे के दौरान, विदेशी मीडिया आउटलेट्स को फिल्म के विशाल सेट देखने का मौका मिला. इन सेट पर वाराणसी के मशहूर घाटों, मंदिरों और शहर की सड़कों को हूबहू स्टूडियो में रिक्रिएट किया गया है.
Now iam seriously confused
— mindblock ???????? (@milookadini) March 24, 2026
is this drone shot of sets ?
OR
Shot of miniatures ????????????
Jakku saab ????????????#Varanasi pic.twitter.com/mJe9Ag2Pbr
'
वाराणसी' के सेट की तस्वीरें वायरल
कई मीडिया आउटलेट्स ने सोशल मीडिया पर सेट की तस्वीरें शेयर की हैं. शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में नदी किनारे बने मंदिरों की बारीक बनावट, गलियां और इस प्राचीन शहर के छोटे-छोटे मॉडल (minatures) दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों और बेहद बारीकी से बनाए गए सेट को देखकर कई फैन्स हैरान रह गए हैं. कुछ फ़ैन्स तो यह भी पहचान नहीं पा रहे हैं कि कौन सी तस्वीर वाराणसी की असली फुटेज है और कौन सी सेट पर फ़िल्माए गए दृश्यों की.
Set of S.S. Rajamouli's 'VARANASI'..
— Wellu (@Wellutwt) March 24, 2026
This looks straight-up generational cinema loading..Pan World this time???? pic.twitter.com/5FyqX7zkn1
'वाराणसी' मूवी के बारे में
यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. इसमें महेश बाबू दोहरी भूमिका में नज़र आएंगे, एक रुद्र के रूप में और दूसरा भगवान राम के रूप में. वहीं, प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी. दूसरी ओर, अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे.
Peak Detailing ????#SSRajamouli #MaheshBabu #Varanasi pic.twitter.com/ij3yWSVbzi
— SS Rajamouli Fan Club (@ssrajamouliFC) March 24, 2026
'वाराणसी' फ़िल्म का शूटिंग शेड्यूल
राजामौली का यह नया प्रोजेक्ट भारत और दुनिया भर में पहले से ही काफ़ी चर्चा में है. फ़िलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है. शूटिंग का अगला चरण पूरा करने के लिए टीम अब अंटार्कटिका जाएगी. इसके साथ ही, फ़िल्म की टीम उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो जाएगी जिन्हें 'रॉस आइस शेल्फ़' पर शूटिंग करने की अनुमति मिली है. इससे पहले, टीम ने अफ़्रीका के घास के मैदानों में बड़े पैमाने पर शूटिंग की थी और हैदराबाद में बने सेट पर भी कई सीन्स को फ़िल्माया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले, टीम को अभी भी कई महीनों की शूटिंग पूरी करनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं