विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इटली की हसीन वादियों में यूं हुए रोमांटिक, वायरल हुआ VIDEO

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जब से शादी के बंधन में बंधे हैं, दोनों का रोमांटिक अंदाज अकसर सुर्खियां बटोरता रहता है. ऐसा ही कुछ ये नया वीडियो भी है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इटली की हसीन वादियों में यूं हुए रोमांटिक, वायरल हुआ VIDEO
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका-निक का वीडियो हुआ वायरल
  • रोमांटिक अंदाज में आए नजर
  • इटली का है ये दोनों का वीडियो
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) जब से शादी के बंधन में बंधे हैं, दोनों का रोमांटिक अंदाज अकसर सुर्खियां बटोरता रहता है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की रोमांटिक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल ही में इस मोस्ट पॉपुलर कपल का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और इसे वीडियो को खूब देखा जा रहा है. 

नोरा फतेही को मिली ऐसी खुशी, बार-बार देखा जा रहा धांसू VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस शख्स पर लगाया आरोप, बोलीं- पूरी रात मुझे घूरता रहा और...

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इस वीडियो में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और ये वीडियो इटली का है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कुकिंग करते नजर आ रहे थे. वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया. वीडियो के अलावा दोनों ने खूब सारी फोटो भी क्लिक की. 

Bigg Boss 13: क्या 'बिग बॉस 13' में नजर आएंगी 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, मिला 1.2 करोड़ रुपये का ऑफर

Bhojpuri Cinema: निरहुआ ने हवा में उछलकर मारी जोरदार किक और अक्षय कुमार को कह डाली ये बात- देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही फिल्म 'द स्काइ इज पिंक (The Sky Is Pink)' के जरिए सिनेमाहॉल पर धमाल मचाने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ फरहान अख्तर और 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. शोनाली बोस के निर्देशन में तैयार यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होगी. फिल्म को खुद प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra And Nick Jonas Romantic Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com