विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2018

मुंबई में डिनर करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें रोका सेरेमनी से पहले की तस्वीर

बॉलीवुड की गलियों से अब यह खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कथित तौर पर मंगेतर निक जोनास शनिवार को मुंबई में रोका सेरेमनी में सगाई करने जा रहे हैं.

Also Read in
मुंबई में डिनर करते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, देखें रोका सेरेमनी से पहले की तस्वीर
निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका-निक करने जा रहे हैं सगाई
  • मुंबई में निक का पूरा परिवार
  • बॉलीवुड हस्तियां भी हो सकती हैं शामिल
नई दिल्ली: बॉलीवुड की गलियों से अब यह खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और कथित तौर पर मंगेतर निक जोनास शनिवार को मुंबई में रोका सेरेमनी में सगाई करने जा रहे हैं. टाइम्स नाउ के खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा के घर में सगाई को लेकर सुबह से ही हलचल देखी जा रही है. प्रियंका और निक को शुक्रवार की रात को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में डिनर करते हुए देखा गया. प्रियंका समर सीजन लाइट ब्लू एंड व्हाइट ड्रेस में दिखीं, जबकि निक ने डार्क ब्लू टीशर्ट और ग्रे कलर पैंट में डैशिंग दिखाई दिये. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रियंका ने निक का हाथ थामा हुआ है. 

विदेश के डांस शो पर बजा बॉलीवुड सॉन्ग, 'बद्री की दुल्हनिया...' पर यूं झूमे कपल... देखें Video

ciaqq2rg
मुंबई में एक साथ दिखे प्रियंका और निक

94ua5sog

ejkk3i6g
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु

डिनर पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी दिखाई दिये. टाइम्स नाउ के रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका के घर में शनिवार की सुबह पूजा रखी गई. प्रियंका के निवास स्थान पर पुजारी, कैटरर्स और मिठाई के डब्बे की तस्वीरें दिखाई दी. माहौल देखकर मालूम पड़ता है कि प्रियंका अपने घर पर आज ही निक के साथ सगाई कर सकती हैं.

90gfhvn8प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ

मीडिया के सूत्र कहते हैं कि गेस्ट के लिए कई कमरों को होटल में बुक किया गया है. प्रियंका ने 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्तानी' के को-स्टार रणवीर सिंह, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और 'दोस्ताना' के डायरेक्टर करण जौहर को निमंत्रण दिया है.

सलमान खान ने साइड हीरो बनकर की थी बॉलीवुड में एंट्री, डबिंग करने का नहीं मिला था मौका

iv3b9anनिक जोनास

icj206doनिक जोनास के पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर

25 साल के निक जोनास अपने पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर के साथ गुरुवार की रात को ही मुंबई पहुंच चुके हैं. यह दूसरी बार होगा, जब निक ने मुंबई विजिट किया है. पिछली बार जून में प्रियंका की फैमिली से मिलने आए थे, जब दोनों ही स्टार्स गोवा में हॉलीडे पर गए थे. इस हॉलीडे में प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा भी दिखाई दी थीं. इतना ही नहीं, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा अंबानी की पार्टी में भी दिखे थे.

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सलमान खान ने किया कैमरे में कैद, फैन्स बोले- शाहरुख खान लग रहे हो डॉक्टर गुलाटी...

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपने बर्थडे पर निक जोनास से सगाई कर ली थी. उस वक्त निक ने टिफनी से डायमंड रिंग उन्हें भेंट किया था. दोनों पिछले साल मेट गाला में एक साथ दिखाई दिये थे, लेकिन प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है.

आज की पार्टी के बाद शायद प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए मुंबई में ही रुके. इस फिल्म में फरहान अख्तर भी काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ा है.

VIDEO: मुंबई में हाथ में हाथ थामे दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Nick Jonas, Priyanka Chopra Nick Jonas Engagement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com