विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2020

शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण ने खोया संतुलन तो Priyanka Chopra ने यूं थामा- देखें Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस हैं, जो दोनों 'बाजीराव मस्तानी' में एक साथ नजर आई थीं.

शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण ने खोया संतुलन तो Priyanka Chopra ने यूं थामा- देखें Video
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस हैं, जो दोनों 'बाजीराव मस्तानी'  में एक साथ नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर नजर आ रही हैं. यह वीडियो (Video) 'पिंगा' सॉन्ग की शूटिंग के दौरान का है. जिसमें वह दोनों साथ में डांस कर रही हैं. कई मौंकों पर दीपिका मिस कर जाती हैं तो प्रियंका उन्हें बताती हैं.

मौनी रॉय लॉकडाउन के बाद पहली बार निकलीं सफर पर तो कर बैठीं यह गलती, फैन्स ने ली क्लास

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, एक्ट्रेस के साथ मस्ती में रोमांटिक डांस करते आए नजर

लेकिन शूटिंग के दौरान ऐसा भी मौका आता है जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने संतुलन खो बैठती हैं. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दीपिका पादुकोण को थामती हैं. इस वीडियों में दीपिका और प्रियंका की कमाल की केमेस्ट्री देखी जा सकती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 'बाजीराव मस्तानी' को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी.

राजस्थान के राजनैतिक संकट पर इस एक्टर ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आखिरी रिलीज फिल्म 'छपाक' थी और इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. वहीं, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय अमेरिका में हैं और उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी. कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से अभी तक शूटिंग बंद है और देखना है कि बड़े सितारे शूटिंग कब शुरू करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Deepika Padukone, Deepika Padukone Dance Video, Bajirao Mastani, Priyanka Chopra Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com