सलवार कमीज हो या साड़ी हर पहनावे में हटके नजर आईं Priyanka Chopra, देसी गर्ल के 5 देसी लुक

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं, और उन्हें देसी गर्ल भी कहा जाता है. आइए एक नजर डालते हैं Priyanka Chopra के देसी लुक्स पर.

सलवार कमीज हो या साड़ी हर पहनावे में हटके नजर आईं Priyanka Chopra, देसी गर्ल के 5 देसी लुक

Priyanka Chopra के पांच देसी लुक

नई दिल्ली :

प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने टैलेंट के बल पर छा जाने वाली Priyanka Chopra के अभिनय और उनके स्टाइल का हर कोई कायल है. हर शो और हर फिल्म के साथ वह नई बुलंदियों को छू रही हैं, प्रियंका दुनियाभर में देश का नाम बढ़ा रही हैं. दुनिया घूम रही इस Desi Girl को अक्सर वेस्टर्न कपड़ों में देखा जाता है, लेकिन जब ये अपने देसी अवतार में होती हैं, तब बात ही कुछ और होती है. साड़ी हो या सलवार कमीज या लहंगा प्रियंका का हर स्टाइल कुछ हटके और खास होता है. चलिए उनके ऐसे ही कुछ खास देसी लुक्स पर नजर डालते हैं. 

शॉर्ट कुर्ते में रेट्रो लुक
दिवाली पर एक पार्टी में Priyanka Chopra Jonas ने ये थ्री पीस एथनिक सूट कैरी किया था. प्रियंका ने शॉर्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पैंट को मैच और इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी स्टाइल किया. एक्ट्रेस ने अपने इस देसी लुक को लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया. इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का नेकलेस और चूड़ियां भी पहनी जो उनके लुक में चार्म ऐड कर रही थी. 

नीली साड़ी में प्रियंका
मुंबई पुलिस के कार्यक्रम में शिरकत करने न्यूयॉर्क से माया नगरी मुंबई पहुंची Priyanka Chopra ने ब्लू कलर की सिल्क की साड़ी पहन रखी थी. अपने इस देसी अवतार को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कलाइयों में नीले रंग की चूड़ियां भी पहनी. उनका ये भारतीय नारी वाला देसी अवतार लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया.

होली पर पहना सफेद अनारकली कुर्ता
होली पर Priyanka Chopra ने सफेद रंग की अनारकली स्टाइल फ्रिल वाली कुर्ती पहनी थी. इस कुर्ती के योक पर रेशमी धागों से खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी. प्रियंका ने इस देसी ड्रेस के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी जोकि उनके लुक को ट्रेडिशनल टच दे रहा था. इस लुक में प्रियंका ने डेंगलर्स भी कैरी किया. 

सुर्ख लाल साड़ी में देसी अवतार
प्रियंका चोपड़ा बीते साल करवा चौथ पर बिल्कुल एक भारतीय नारी के लिबास में नजर आईं. Priyanka Chopra ने लाल रंग की साड़ी पहनी और इसके साथ चूड़ी, माथे पर सिंदूर और बिंदी और कान में झुमके पहन इस देसी लुक को कंप्लीट किया. प्रियंका के इस फुल देसी अवतार को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फ्लोरल लहंगे में खुशबू बिखेरती प्रियंका
इस बार दिवाली पर Priyanka Chopra को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया, हालांकि देसी कपड़े में भी प्रियंका ने स्टाइल ऐड किया था. देसी गर्ल ने ऑफ व्हाइट फ्लोरल लहंगे के साथ मिरर वर्क वाली चोली को पेयर किया, इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया. ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों के साथ प्रियंका ने इस लुक को कंप्लीट किया.