विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2022

प्रिया प्रकाश ने शेर के साथ बिताया समय, बोलीं- आज इस राजसी जीव से मिली …VIDEO

साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपनी एक वीडियो से रातों रात मशहूर हो गई थीं. प्रिया का आंख मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था. प्रिया प्रकाश नए वीडियो में प्रिया प्रकाश शेर के साथ समय बिताती दिख रही हैं.

प्रिया प्रकाश ने शेर के साथ बिताया समय, बोलीं- आज इस राजसी जीव से मिली …VIDEO
नए वीडियो में प्रिया प्रकाश शेर के साथ समय बिताती दिखीं
नई दिल्ली:

Priya Prakash Varrier latest Video: साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अपनी एक वीडियो से रातों रात मशहूर हो गई थीं. प्रिया का आंख मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो को देशभर में काफी पसंद किया गया. प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया स्टार हैं और आए दिन फोटो वीडियो शेयर कर के फैंस को चौकाती रहती हैं. नए वीडियो में प्रिया प्रकाश शेर के साथ समय बिताती दिख रही हैं. फोटो शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा है, आज मैं इन राजसी जीवों से मिली. यदि आप विदेश में छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं, तो @pickyourtrail  जरूर जाएं. हम जिस खूबसूरत @pullmanphuketpanwa रिसॉर्ट में रह रहे हैं, उसका जिक्र करना मैं कैसे भूल सकती हूं.

प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इससे पहले शेयर किए गए वह वीडियो में पूल में चिल करती नजर आईं. प्रिया प्रकाश ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी है और बैकग्राउंड में नीला आकाश नजर आ रहा है. साथ ही तस्वीर के बैकग्राउंड में ऊंची-ऊंची इमारतें भी साथ देखी जा सकती हैं.

प्रिया प्रकाश ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखा है, सिर्फ एक बटरफ्लाई इमोजी शेयर की है. तस्वीरों को शेयर किए जाने के बाद कुछ ही मिनटों के भीतर इस पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Dance Video, Priya Prakash Instagram, Priya Prakash Film, Priya Prakash Viral Video, Priya Prakash With Tiger, Priya Prakash Latest Video, Priya Prakash Latest Movie, Google Samachar In Hindi, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Gossips, Bollywood News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com