विज्ञापन
This Article is From May 24, 2021

Priya Prakash Varrier ने बर्गर के साथ शेयर किया फनी वीडियो, फैंस ने दिए जमकर ऑर्डर

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) अपने एक्सप्रेशन से लोगों के दिलों में पहले ही जगह बना चुकी हैं. उनका लेटेस्ट वीडियो भी कम मजेदार नहीं है.

Priya Prakash Varrier ने बर्गर के साथ शेयर किया फनी वीडियो, फैंस ने दिए जमकर ऑर्डर
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) का फनी वीडियो वायरल
  • प्रिया प्रकाश वारियर का फनी वीडियो वायरल
  • यूजर्स ने दी जमकर प्रतिक्रिया
  • प्रिया प्रकाश वारियर आएंगी फिल्मों में नजर
नई दिल्ली:

प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) इन दिनों आपने लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसके साथ ही उनके फैशन स्टाइल के भी बड़े चर्चे हैं. अपनी आंख के एक इशारे से पूरे देश की धड़कन बन जाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनकी बर्गर को लेकर भूख को देख आप हैरान हो जाएंगे. प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Video) के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

लंबे समय से कोरोना के चलते लोगों ने पिज्जा बर्गर से दूरियां बढ़ा ली है. वहीं इस वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier Instagrm) Levitating के गाने पर लिप्सिंग कर बर्गर को याद करती नजर आ रही हैं.साथ ही फिल्टर यूज कर अपनी शक्ल को बर्गर में तब्दील कर ले रही हैं. जो देखने में काफी फनी लग रहा है. इसे देख कर यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है. एक यूजर ने  कमेंट कर लिखा 'मैडम ऑर्डर ले लीजिए प्लीज', वहीं दूसरा यूजर उन्हें डाइटिंग की सलाह दे रहा है. इससे पहले प्रिया के ब्लैक लहंगे में फोटोज काफी पसंद किए गए. हैवी ज्वेलरी और कर्ल हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं.

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) के आंख के इशारे वाले एक वीडियो ने उन्हें देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई थी. प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से की थी. अगर उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें 'श्रीदेवी बंगलो' शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Viral Video, Priya Prakash Varrier Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com