विज्ञापन

बिरयानी के बाद लेडी डॉक्टर का बयान वायरल, मेडि‍कल रूम में डेड बॉडी को लेकर कही ऐसी बात, लोग बोले- इसे भी निकालो

370 बिरयानी विवाद के बाद अब प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो चर्चा में है. वायरल क्लिप में एक डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम के दौरान होने वाले कथित मजाक का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई.

बिरयानी के बाद लेडी डॉक्टर का बयान वायरल, मेडि‍कल रूम में डेड बॉडी को लेकर कही ऐसी बात, लोग बोले- इसे भी निकालो
प्रणित मोरे के शो से डॉक्टर का विवादित बयान वायरल

'370 रुपए की बिरयानी' विवाद अभी थमा भी नहीं था कि स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस बार लोगों का ध्यान उनके शो में शामिल हुई एक युवा डॉक्टर की बातचीत पर गया है. वायरल क्लिप में डॉक्टर मेडिकल कॉलेज और पोस्टमॉर्टम से जुड़े अपने अनुभव साझा करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने पोस्टमॉर्टम के दौरान होने वाली कुछ मजाकिया बातों का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स इसे मृतकों के सम्मान से जुड़ा संवेदनशील मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो पर उतना विरोध नहीं हो रहा जितना हालिया बिरयानी विवाद पर हुआ था.

मेडिकल कॉलेज की बातचीत पर मचा बवाल

वायरल वीडियो में प्रणित मोरे एक डॉक्टर से मेडिकल कॉलेज और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया से जुड़ी बातें पूछते दिखाई देते हैं. बातचीत के दौरान डॉक्टर बताती हैं कि शव परीक्षण के दौरान शरीर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की जाती है. इसी सिलसिले में जब कॉमेडियन ने माहौल के बारे में सवाल किया, तो डॉक्टर ने कहा कि कई बार वहां मौजूद लोग आपस में मजाक भी कर लेते हैं. उन्होंने कथित तौर पर शरीर के अंगों के आकार को लेकर होने वाली टिप्पणियों का भी उल्लेख किया. यह हिस्सा सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

यूजर्स ने उठाए नैतिकता और संवेदनशीलता के सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जाहिर की. कुछ यूजर्स का कहना है कि मेडिकल रिसर्च और शिक्षा के लिए शरीर दान करने वाले लोगों के प्रति सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है. उनका मानना है कि अगर पोस्टमॉर्टम या मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की टिप्पणियां होती हैं, तो यह संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है. कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर कोई व्यक्ति समाज के हित में अपना शरीर दान करता है, तो उसके साथ जुड़े हर व्यवहार में गरिमा और सम्मान होना चाहिए.

प्रणित मोरे भी ट्रोल्स के निशाने पर 

विवाद का केंद्र केवल डॉक्टर का बयान नहीं है, बल्कि शो के होस्ट प्रणित मोरे भी आलोचनाओं का सामना रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे कंटेंट को मंच देने की जिम्मेदारी भी शो और उसकी टीम की होती है. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि विवादित क्लिप्स अक्सर वायरल हो जाती हैं, जिससे शो को चर्चा और व्यूज मिलते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने मांग की कि कंटेंट पब्लिश करने से पहले अधिक जिम्मेदारी और सावधानी बरती जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: न शाहरुख, न सलमान, 61 साल से कायम है राजेंद्र कुमार की इस फिल्म का रिकॉर्ड, 525 दिनों तक हिला रखा था बॉक्स ऑफिस
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranit More, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com