विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार्स लगातार कर रहे धुरंधर 2 की तारीफ तो सिंघम एक्टर प्रकाश राज ने खूब उड़ाया मजाक

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. हाल ही में रिलीज हुई है और अब यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

साउथ के सुपरस्टार्स लगातार कर रहे धुरंधर 2 की तारीफ तो सिंघम एक्टर प्रकाश राज ने खूब उड़ाया मजाक
प्रकाश राज ने 'धुरंधर 2' की तारीफ करने वाले अल्लू अर्जुन और राम चरण पर कटाक्ष किया

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. हाल ही में रिलीज हुई है और अब यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, साथ में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं. फिल्म देशभक्ति की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक्शन, इमोशन और कई ट्विस्ट हैं. फिल्म को कई साउथ के बड़े सितारों ने खूब सराहा है.


ये भी पढ़ें: लुधियाना का गांव बना पाकिस्तान तो बैंकॉक में बसाया गया लियारी टाउन, दो देश, आठ लोकेशन पर शूट हुई धुरंधर, धुरंधर 2

साउथ एक्टर्स ने की फिल्म की तारीफ 

अल्लू अर्जुन ने इसे देखकर लिखा कि यह देशभक्ति से भरी फिल्म है, जिसमें स्वैग है और कई क्लैप मोमेंट्स हैं. उन्होंने रणवीर सिंह,आर माधवन और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की. राम चरण, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और एसएस राजामौली जैसे सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की है. अल्लू अर्जुन ने कहा, "पैट्रियॉटिज्म विद स्वैग... ब्लास्ट! जय हिंद." लेकिन अभिनेता प्रकाश राज ने इस तारीफ के सिलसिले पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करके सबको चौंका दिया. 

धुरंधर पर प्रकाश राज का पोस्ट

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पुराना गाना 'अभी ना जाओ छोड़ कर' बज रहा था और कैप्शन था - "मैं... धुरंधर से बहुत दूर... आप?" इससे लगता है कि वे फिल्म के इस हाइप से खुद को दूर रखना चाहते हैं. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने एक यूजर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, "साउथ में भी ऑब्लिगेशंस के संकेत फैल रहे हैं..." यह पोस्ट साउथ के सितारों की तारीफ पर सवाल उठाता है कि क्या यह तारीफ दिल से है या इंडस्ट्री के दबाव में. प्रकाश राज के इस कटाक्ष से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं, तो कुछ इसे फिल्म की सफलता से जलन बता रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Prakash Raj, Actor Prakash Raj, Allu Arjun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com