विज्ञापन

धुरंधर के आलम भाई की नमक वाली चाय कहां मिलेगी? वीडियो में लोकेशन हुई लीक

वीडियो में शख्स धुरंधर वाली वही चाय दुकान दिखाता है जहां हमजा बैठकर ल्यारी में अपनी पैठ बनाने और भारत के दुश्मनों को नाकाम करने की प्लानिंग किया करता था.

धुरंधर के आलम भाई की नमक वाली चाय कहां मिलेगी? वीडियो में लोकेशन हुई लीक
रियल लाइफ में यहां मिलेगी धुरंधर वाले आलम भाई की चाय
नई दिल्ली:

धुरंधर और धुरंधर 2 का फीवर अभी लोगों के सिर पर उतरा नहीं है. धुरंधर के सेट्स और फिल्म में दिखाए गए लोकेशन्स को लेकर लोगों में क्रेज बेहद जबरदस्त है. इसलिए तो जब एक इंफ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर धुंरधर वाली चाय दुकान का वीडियो शेयर किया तो वह कुछ ही समय में वायरल हो गया. वीडियो में शख्स धुरंधर वाली वही चाय दुकान दिखाता है जहां हमजा बैठकर ल्यारी में अपनी पैठ बनाने और भारत के दुश्मनों को नाकाम करने की प्लानिंग किया करता था. सौम्या चटर्जी, जो इंस्टाग्राम पर है itsnaturemoto नाम से जाने जाते हैं, एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं. सौम्या हाल ही में मशहूर धुरंधर चाय की दुकान पर गए और सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में दिखाया गया कि ये दुकान लेह में है. लेह में घूमते वक्त इंफ्लुएंसर को ये दुकान दिखी, जिसका नाम 'वाशमा बट' है. दुकान को देखते ही आपको धुरंधर वाली वाइब्स आने लगेगी.

वीडियो देख याद आ जाएंगी फिल्म के सीन्स

अंदर का नजारा बिल्कुल फिल्म के सीन जैसा ही था. ये वहीं दुकान है जहां फिल्म में हमजा और आलम बैठ कर चाय पीते थे और खुफिया प्लानिंग किया करते थे. दुकान का वीडियो देखते ही आपको सीन्स याद आने लगेंगे. दुकान की दीवारों पर धुरंधर के पोस्टर भी लगे थे, जिनमें से एक पोस्टर में हमजा अली, आलम भाई के साथ चाय पीते हुए नजर आता है. वीडियो क्लिप में सौम्या कहते हैं, "यहां अकेले आना मना तो नहीं है, लेकिन शर्त यह है कि यहां दो चाय लेनी पड़ेंगी. एक अपने लिए और एक इस जगह का एहसास लेने के लिए."

यह वीडियो जल्द ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. कुछ यूजर्स ने 'वाशमा बट' नाम का मजाक उड़ाया, और कई यूजर्स ने कहा, "वाश मा बट." एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "मुझे लगा था कि आदित्य धर 'वाशमा बट' नाम रखकर पाकिस्तानियों को ट्रोल कर रहे हैं. मुझे कभी पता ही नहीं चला कि यह नाम सच में है."

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की कजिन ने रवि मोहन का दिया साथ, आरती रवि से तलाक पर बोलीं- आदमी हमेशा गलत नहीं हो सकता

ओटीटी पर कहां देखें धुरंधर

आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य किरदारों में नजर आए हैं. खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 4 जून, 2026 से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Karuppu box office collections day 3: तीन दिन में 120 करोड़ बजट वसूल ले गई सूर्या और तृषा कृष्णन की करुप्पु , संडे को हुई बंपर कमाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com