विज्ञापन

माइकल जैक्सन की बायोपिक पर भारी सुपरस्टार की 16 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग से किया कब्जा

सलमान खान की ईद 2027 पर रिलीज होने को तैयार फिल्म से इस सुपरस्टार की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है. लेकिन इससे पहले उनकी 16 साल पुरानी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है. 

माइकल जैक्सन की बायोपिक पर भारी सुपरस्टार की 16 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग से किया कब्जा
16 साल पुरानी फिल्म ने रि रिलीज पर की बंपर ओपनिंग
नई दिल्ली:

सलमान खान वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लेती है. वहीं अब भाईजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ईद 2027 पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि इस फिल्म से बाहुबली स्टार प्रभास और संदीप वांगा रेड्डी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं क्योंकि स्पिरिट की रिलीज की तैयारी भी उसी टाइम की है. हालांकि इन दिनों प्रभास अपनी लेटेस्ट रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जो कि उनकी 16 साल पुरानी फिल्म की है. दरअसल, प्रभास की डार्लिंक को 4के में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है, जिसका ओपनिंग कलेक्शन देखने लायक है. 

डार्लिंग की रि रिलीज ओपनिंग ने किया हैरान

डार्लिंग हाल ही में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. वहीं मेकर्स ने पहले दिन की स्ट्रॉन्ग ओपनिंग की जानकारी देते हुए पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि पहले दिन वर्ल्डवाइड प्रभास की डार्लिंग ने 7.59 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है. जबकि फिल्म का बजट केवल 23 करोड़ का है. वहीं 16 साल पहले फिल्म ने 30 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था. 

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी

डार्लिंग के बारे में 

ए करुणाकरण द्वारा निर्देशित डार्लिंग तेलुगू फिल्म है, जिसमें प्रभास के अलावा काजल अग्रवाल, मुकेश ऋषि लीड रोल में हैं. वहीं प्रभू, तुलसी, श्रद्धा दास, धरमावरपु शुभ्रमणियम और श्रीनिवासा रेड्डी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को श्री वेंगटेश्वर सिने चित्रा ने प्रोड्यूस किया है और जीवी प्रकाश कुमार ने म्यूजिक कंपोज किया है. 

प्रभास के बारे में 

बाहुबली और कल्कि 2898एडी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रभास की आखिरी रिलीज द राजा साब थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म फौजी, स्पिरिट और कल्कि 2898एडी पार्ट 2 है. 

ये भी पढ़ें- Michael Box Office Collection Day 1: गिन्नी वेड्स सनी 2 की लाखों की कमाई पर माइकल की करोड़ों की ओपनिंग भारी, पहले दिन लगाई दहाड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com