विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2022

पूनम पांडे ने कहा मैं सबको राखी बांधूंगी तो फ़ोटोग्राफर चिल्लाकर बोले- हम भाग जाएंगे कैमरा बंद करके

पूनम पांडे हाल ही में बाजार एक अलग लुक में दिखाई दे रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में वे काले रंग के सूट में एक दम देसी लुक में दिखाई दे रही हैं.

पूनम पांडे ने कहा मैं सबको राखी बांधूंगी तो फ़ोटोग्राफर चिल्लाकर बोले- हम भाग जाएंगे कैमरा बंद करके
पूनम पांडे का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

पूनम पांडे अपने अंदाज स्टाइल फैशन के साथ ही अपने वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. पिछली बार पूनम को कंगना रनौत के शो लॉकअप में देखा गया था. जिसके बाद से पूनम आए दिनों पब्लिक एरिया में स्पॉट हो रही हैं. वहीं खास रक्षाबंधन के दिन पूनम पांडे बाजार में राखी खरीदने आई हैं. जहां वे एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन राखियां खरीदती हैं. बता दें कि पूनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

पूनम पांडे हाल ही में बाजार एक अलग लुक में दिखाई दे रही हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में वे काले रंग के सूट में एक दम देसी लुक में दिखाई दे रही हैं. उनका ये लुक देख फैन्स हैरान रह गए हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम एक दो नहीं बल्कि दस बीस राखियां खरीदती दिख रही हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो में पूनम कहती सुनाई दे रही हैं कि वे एक-एक करके सबको राखियां बांधेंगी जिसके बाद फ़ोटोग्राफर चिल्लाकर बोलते हैं अरे नहीं हम भाग जाएंगे कैमरा बंद करके.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा लगता है आज मैडम पूरे संसार को राखी बांधेंगी तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा सही है पूनम सबको राखी बांध दो तो वहीं एक ने कहा पूनम दो दर्जन राखी के 2 दर्जन गिफ्ट आज बांध ही दो सबको राखी.


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poonam Pandey, Poonam Pandey Viral Video, Poonam Pandey Latest Video, Poonam Pandey Celebrate Raksha Bandhan, Poonam Pandey Age, Raksha Bandhan 2022, Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2022, Raksha Bandhan 12 August
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com