विज्ञापन

पूनम पांडे प्रेगनेंट हैं! दो फोटो शेयर कर दिखाया बेबी बंप

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है.

पूनम पांडे प्रेगनेंट हैं! दो फोटो शेयर कर दिखाया बेबी बंप
मां बनने वाली हैं पूनम पांडे
Social Media
नई दिल्ली:

पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है. पूनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ पूनम ने बच्चे से जुड़े तीन आइकन यूज किए. ये एआई तस्वीर है, मजाक है या इसके पीछे कोई मसैजे छिपा है ये तो पूनम पांडे ही जानें. पोस्ट पूनम ने खुद अपने अकाउंस से शेयर की है तो कहा जा सकता है कि वह प्रेग्नेंट हैं. अब जब तक इस मामले में कोई दूसरी अपडेट नहीं आ जाती तब तक तो ये माना ही जा सकता है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे को वेलकम करने के इंतजार में हैं.

क्या सच में प्रेगनेंट हैं पूनम पांडे? 

पूनम पांडे ने प्रेगनेंसी की खबर खुद शेयर की लेकिन तब भी यकीन करना थोड़ा मुश्किल इसलिए हो रहा है क्योंकि पूनम एक बार अपनी मौत का ढोंग भी रचा चुकी हैं. पूनम को लेकर खबर आई थी कि कैंसर से उनका निधन हो गया है. खबर बुरी तरह वायरल हुई. लोगों ने इस खबर को इस कदर सच माना की उनके करीबी दोस्त भी श्रद्धांजलि देने लगे थे. उनके करीबी एजाज खान ने तो एनडीटीवी से बातचीत में घरवालों तक पर शक जता दिया था. हालांकि बाद में बता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के तहत किया गया एक स्टंट था. इसे कई लोगों ने काफी नेगेटिव तरीके से लिया क्योंकि किसी की मौत की खबर मजाक नहीं होती. पूनम ने खुद सामने आकर बताया था कि वह ठीक हैं और बस अवेयरनेस के लिए ऐसा किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poonam Pandey, Poonam Pandey Pregnant, Poonam Pandey Baby Bump, Poonam Pandey Pregnancy, Poonam Pandey News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com