विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2024

Poonam Pandey Last Statement: इस बिग बॉस विनर को लेकर आखिरी बार पूनम पांडे ने दिया था बयान, खुलकर कह डाली थी ये बात

Poonam Pandey Last Statement: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है. वह सिर्फ 32 साल की थीं. पूनम पांडे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से थीं, जो फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती थीं.

Poonam Pandey Last Statement: इस बिग बॉस विनर को लेकर आखिरी बार पूनम पांडे ने दिया था बयान, खुलकर कह डाली थी ये बात
Poonam Pandey Last Statement: पूनम पांडे का आखिरी बयान
नई दिल्ली:

Poonam Pandey Death: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है. वह सिर्फ 32 साल की थीं. उनकी पीआर ने स्टेटमेंट में कहा कि हमें आज सुबह पूनम पांडे के परिवार की सदस्य (बहन) से उनके आकस्मिक निधन के बारे में फोन आया है (जैसा कि उनकी आधिकारिक इंस्टा आईडी पर पोस्ट किया गया है). हम सभी को अपडेट करने के लिए परिवार से और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही हमें शेयर किया जाने वाला अगला अपडेट प्राप्त होगा हम आधिकारिक बयान जारी करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Poonam Pandey Controversies: कभी मम्मी से पड़ी मार तो कभी पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा पूनम पांडे का नाम

पूनम पांडे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से थीं, जो फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहती थीं. पूनम पांडे ने फिल्मों के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 4 और लॉकअप जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था. वह अक्सर विवादित बयान भी देती रहती थीं. मौत के बाद पूनम पांडे का आखिरी बयान चर्चा में हैं. उन्होंने एक शख्स को लेकर बयान दिया था. 

इसे भी पढ़ें: Poonam Pandey: सिर्फ 10 दिन तक ही चल पाई थी पूनम पांडे की शादी, फिर पति पर लगाए थे मारपीट के आरोप

पूनम पांडे ने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी को लेकर बयान दिया था. उन्होंने शो पर बात करते हुए मुनव्वर का सपोर्ट किया था. पूनम पांडे ने अपने बयान में कहा था, मैं पहले दिन से मुनव्वर को सपोर्ट करती हूं. मैंने उसके साथ लॉकअप में तीन महीने बिताए हैं तो मैं उनके दिमाग को अच्छे से जानती हूं. मैं खुश अपनी भाई (मुनव्वर) के लिए.' पूनम पांडे की मौत के बाद अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि पूनम पांडे के निधन की जानकारी शुक्रवार 3 फरवरी को आई. उनके इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनकी मौत हो गई है. उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. पूनम पांडे अपने अंदाज के लिए जानी जाती थीं. विवादित फोटो शूट को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती थीं लेकिन अचानक से उनकी मौत की खबर आने से फैंस को बड़ा झटका लगा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poonam Pandey, Cervical Cancer, Poonam, Poonam Pandey Death, Poonam Pandey News What Is Cervical Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com