विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

PS 2 BO Collection Day 3: केवल दो दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'पोन्नियिन सेल्वन' तो तीसरे दिन भी की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 3: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम की पोन्नियिन सेल्वन बहुत पीछे छोड़ चुकी हैं. वहीं फिल्म ने तीसरे दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

PS 2 BO Collection Day 3: केवल दो दिन में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'पोन्नियिन सेल्वन' तो तीसरे दिन भी की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर कितनी की फिल्म ने कमाई
नई दिल्ली:

Ponniyin Selvan Box Office Collection Day 3: ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम स्टारर पोन्नियिन सेल्वन की टक्कर सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से बॉक्स ऑफिस पर हुई है. लेकिन अब वह भाईजान की फिल्म को पीछे छोड़ कई आगे निकल चुके है, जिसका अंदाजा फिल्म के पहले वीकेंड कलेक्शन को लगाया जा सकता है. रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके फिल्म दो दिनों में ही जहां 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है तो वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म भारत में भी हिट साबित हुई है. आइए आपको बताते हैं पोन्नियिन सेल्वन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की डिटेल...

बीते दिन तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई दुनियाभर में कर ली है, जिसके चलते फैंस सातवें आसमान पर थे. वहीं अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जिसके चलते फिल्म ने 50 करोड़ से कई ज्यादा कमाई कर ली है.

सचनिक के अनुसार, पोन्नियिन सेल्वन ने पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की थी. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 26.2 करोड़ हो गया था. वहीं अब तीसरे दिन फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कमाई 100 करोड़ से केवल 20 करोड़ कम 80.20 करोड़ हो गई है. हालांकि उम्मीद है कि फिल्म वीकडेज में ही यह आंकड़ा पार कर लेगी. 

फिल्म की बात करें तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेल्वन का दूसरा भाग कई स्क्रीन्स पर डिस्ट्रब्यूट की गई है, जिसके चलते फिल्म को फायदा मिल रहा है. हालांकि इस फिल्म के पहले भाग ने भी 500 करोड़ की कमाई की थी. इसके चलते इस फिल्म से फैंस की उम्मीद दो गुना बढ़ा जाती है. 

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ponniyin Selvan, Ponniyin Selvan Box Office Collection, Ponniyin Selvan In 100 Crore Club, Ponniyin Selvan Collection, PS 2 BO Collection Day 3, Ponniyin Selvan Collection Day 3, Aishwarya Rai, Vikram, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com