विज्ञापन
This Article is From May 31, 2019

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 7: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक ने कमाए इतने करोड़

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी है. बेशक फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है, लेकिन इस दिन रिलीज हुई बाकी फिल्मों की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 7: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक ने कमाए इतने करोड़
PM Narendra Modi Box Office Collection: पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म ने कमाए इतने करोड़
  • पीएम मोदी की बायोपिक 24 मई को हुई थी रिलीज
  • सात दिन में कमाए इतने करोड़
  • विवेक ओबेरॉय हैं लीड रोल में
नई दिल्ली:

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर सफर जारी है. बेशक फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है, लेकिन इस दिन रिलीज हुई बाकी फिल्मों की अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)' ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक ने सात दिन में लगभग 17.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. 

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 8 करोड़ रुपये बताया जाता है और इसे देश में लगभग 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में अपनी लागत का दोगुना कमा लिया है, और माना जा रहा है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ सकती है. नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं, इसे देखते हुए फिल्म एक्सपर्ट मान रहे हैं कि फिल्म का दूसरा वीकेंड भी सॉलिड रह सकता है.  

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) में विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है जबकि फिल्म को डायरेक्टर ओमंग कुमार ने किया है. ओमंग कुमार इससे पहले 'सरबजीत' और 'मैरी कौम' जैसी फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं. चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक को रिलीज करने पर हंगामा हो गया था, इसलिए फिल्म को चुनाव नतीजे आने के बाद 24 मई को रिलीज किया गया था.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi Box Office Collection, PM Narendra Modi, Vivek Oberoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com