टाइगर श्रॉफ और जैकी भगनानी द्वारा ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले दर्शकों के लिए रिलीज किए गए 'वंदे मातरम' सॉन्ग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया था और इसमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को भी टैग किया था. अब इस ट्वीट के ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. यही नहीं, टाइगर श्रॉफ ने भी उनके इस ट्वीट पर अपना जवाब दिया है.
Google Doodle: सुभद्रा कुमारी चौहान की याद में गूगल ने बनाया डूडल, लिखी थी 'झांसी की रानी' कविता
टाइगर श्रॉफ ने ट्वीट में पीएम मोदी को किया था टैग
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने 'वंदे मातरम (Vande Mataram)' सॉन्ग को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी (PM Narendra Modi) को ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, 'वंदे मातरम...सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि भावनाएं हैं. ऐसी भावनाएं जो हमें अपने देश के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित करते हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर 130 करोड़ भारतीयों को समर्पित एक छोटा-सा प्रयास.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
A true honour to receive your kind words Honourable Prime Minister @narendramodi Ji. Today we celebrate everything that is special about India, the spirit of #VandeMataram #UnitedWeStand. Extremely overwhelmed and grateful! @jackkybhagnani @Jjust_Music https://t.co/l069NzNnBl
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) August 15, 2021
पीएम मोदी का यूं आया जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी ने टाइगर श्रॉफ के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा, 'रचनात्मक प्रयास. आपने वंदे मातरम के लिए जो भी कहा हूं, उससे पूरी तरह सहमत हूं.' इस पर टाइगर श्रॉफ ने रिप्लाई करते हुए कहा, 'आपसे इस तरह के शब्द सुनना वाकई मेरे लिए एक सम्मान की बात है पीएम नरेंद्र मोदी...' इस तरह उन्होंने पीएम का आभार जताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं