कई सारे भारतीय क्रिकेटर जैसे कपिल देव, सुनील गावस्कर, इरफान पठान, हरभजन सिंह और शिखर धवन ने बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो किया है. लेकिन आज हम एक ऐसे पूर्व क्रिकेटर के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया, 20 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले, लेकिन फिर क्रिकेट को छोड़कर एक्टर बन गए. शराब की वजह से उनका करियर बर्बाद हो गया और फिर बतौर एक्टर और क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने दमदार वापसी की. हम बात कर रहे हैं सलिल अंकोला की, आइए आपको बताते हैं उनके जीवन का संघर्ष और उनके क्रिकेट और एक्टिंग की जर्नी.
1996 में खेला वर्ल्ड कप
फास्ट मीडियम बॉलर सलिल अंकोला ने 1989 से लेकर 1997 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 20 वन डे इंटरनेशनल मैच और एक टेस्ट मैच खेला. 1996 में उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप भी खेला. लगातार खराब परफॉर्मेंस के चलते उन्होंने क्रिकेट से 28 साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलिल अंकोला का एक्टिंग करियर
वहीं, सलिल अंकोला ने क्रिकेट को छोड़कर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया. 1997 में टीवी सीरियल चाहत और नफरत से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2000 के दशक में उन्होंने कोरा कागज, कहता है दिल, विकराल और गबराल, रिश्ते सहित कई टीवी शोज में काम किया. 2006 में वह बिग बॉस के पहले सीजन में भी नजर आए थे, लेकिन पहले ही हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर हो गए. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में भी की, जिसमें कुरुक्षेत्र, पिता, चुरा लिया है तुमने और रिवायत जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. 2000 के दशक के आखिर में सलिल को ना तो टीवी शो मिले, ना कोई फिल्मों का ऑफर मिला, जिसके कारण उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया और अपने करियर को बर्बाद कर दिया. लेकिन खिलाड़ी का जज्बा दोबारा से जाग उठा. उन्होंने खुद को पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया और कमबैक किया.
सलिल अंकोला का कमबैक
सलिल अंकोला ने 2016 से 2018 तक कलर्स टीवी के फेमस शो कर्मफल दाता शनि में सूर्य देव की भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में भी दोबारा वापसी की, 2020 से 2021 तक वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मेन सिलेक्टर रहे. जनवरी 2023 से 2024 तक वह मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्टर रहे. सलिल अब इंडियन प्रीमियर लीग में मराठी कॉमेंट्री करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं