हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली लता मंगेशकर की आवाज का जादू सिर्फ हिंदी गानों मे ही नहीं बल्कि बंगला जैसी कई दूसरी भाषाओं में भी खूब छाया है. उनकी रूहानी आवाज में हर भाषा का गीत अमर हो जाता था. क्या आप जानते हैं कि लता ने अपने करियर में कई भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दी. आज हम आपको लता मंगेशकर के 63 साल पुराने बिहारी गाने के बारे मे बताएंगे जो इतने सालों बाद भी उनकी आवाज से अमर बना हुआ है. लता मंगेशकर ने अपने करियर मे कई रोमांटिक गानों को अपनी आवाज दी है. लेकिन भोजपुरी में उनका ये रोमांटिक गीत की बात ही कुछ और थी. उनका ये लव सॉन्ग इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि आज भी लोग इस गाने पर वीडियोज बनाते हैं.
63 साल पुराना भोजपुरी गीत
साल 1963 में भोजपुरी फिल्म 'लागी नहीं छूटे राम' फिल्म का गाना ' लाल लाल होठवा से' (Lal lal Hothwa Se Song) गाने की. इस गाने को लता मंगेशकर और तलत महमूद ने अपनी आवाज से सजाया था. इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. नासिर हुसैन और कुमकुम पर फिल्माए इस गाने को लोगों ने बेहद पसंद किया था. कुमकुम की सादगी भरी अदाओं और अशीम कुमार की केमिस्ट्री ने इस गाने को अमर बना दिया.
फिल्म की कहानी
1963 में आई इस फिल्म में अशीम कुमार, नजीर हुसैन और कुमकुम मुख्य भूमिका मे थे. फिल्म का कहानी एक पैसे वाले और सम्मानित घर के लड़के की होती है जिसको गांव की एक लड़की से प्यार हो जाता है. लेकिन एक डांस करने वाली लड़की को हीरो का परिवार अपनाने से मना कर देता है. लेकिन सभी मुश्किलों का सामना करते हुए वो दोनों अपने प्यार को पा लेते हैं. फिल्म का निर्देशन कुंदन कुमार ने किया था. ये फिल्म अपने समय की सुपरहिट फिल्मों मे से एक थी. फिल्म का कहानी के साथ, इसके सभी गानों को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं