विज्ञापन

पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी तो दूसरी पत्नी ज्योति का आया रिएक्शन, कहा- पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना

भोजपुरी बवाल शो में पवन सिंह ने पहली पत्नी नीलम सिंह को अपनी जिंदगी की देवी बताया. इसके बाद दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऐसा भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी.

पवन सिंह ने पहली पत्नी को बताया देवी तो दूसरी पत्नी ज्योति का आया रिएक्शन, कहा- पतिदेव मेरा नाम अपने हिस्से से मिटा देना
पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति का छलका दर्द
नई दिल्ली:

कभी कोई पुरानी याद अचानक फिर से जिंदा हो जाती है और उसके बाद एक नया सवाल खड़ा हो जाता है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को याद करते हुए उन्हें अपनी जिंदगी की देवी बताया. ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी. इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऐसा भावुक पोस्ट शेयर किया कि लोगों की नजर उसी पर टिक गई. उनके शब्दों में दर्द भी था और एक गहरी बात भी.

ज्योति ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पर एक पोस्ट को रिशेयर किया, जिसमें लिखा था कि अगर किस्मत उन्हें फिर कभी एक ही कहानी में लिखे, तो इस बार उनका नाम उनके हिस्से से मिटा देना. प्यार का सबसे बड़ा दर्द सिर्फ बिछड़ना नहीं होता, बल्कि किसी के साथ रहते हुए भी अपनी जगह तलाशते रहना होता है. उन्होंने आगे लिखा कि अगर प्यार निभा नहीं सकते तो किसी का जीवन मत चुनो. और अगर निभा सकते हो, तो इस बार उन्हें मत चुनना. आखिर में उन्होंने लिखा कि वो दुआ बनकर रह लेंगी, लेकिन किसी की कहानी नहीं बनना चाहतीं.

ये भी पढ़ें- गुलजार का लिखा वो स्पेशल गाना, हनी सिंह ने उठाए थे लिरिक्स पर सवाल, खुद गीतकार ने कहा- अंतरा तो समझ लें

शो में पहली पत्नी को याद कर भावुक हुए पवन सिंह

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर के सामने आरती उतारते नजर आए. इस दौरान वो काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि नीलम उनके जीवन की देवी थीं और जब तक उनके शरीर में जान है, वो हमेशा उनके दिल में रहेंगी. उन्होंने एक दर्दनाक पल भी याद किया. पवन ने बताया कि एक दिन शूटिंग से देर रात घर लौटे और जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला, उन्हें लगा कि उनकी पूरी दुनिया खत्म हो गई.

शादी के तीन महीने बाद हुई थी नीलम की मौत

पवन सिंह और नीलम सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी. शादी के करीब तीन महीने बाद, 8 मार्च 2015 को नीलम ने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी. उस समय परिवार की तरफ से कहा गया था कि पवन काम में काफी व्यस्त रहते थे और इसी वजह से नीलम परेशान रहने लगी थीं.

2018 में ज्योति से की थी दूसरी शादी

पहली पत्नी की मौत के चार साल बाद, 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने यूपी के बलिया में ज्योति सिंह से शादी की. लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. साल 2022 में ज्योति ने तलाक की अर्जी दी और मारपीट व जबरन गर्भपात जैसे आरोप लगाए. बाद में कोर्ट में काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह की खबर भी सामने आई.

ये भी पढ़ें- जेलर के कावाला को जाएंगे भूल, जब देखेंगे जेलर 2 का पहला गाना, थलाइवा रजनीकांत ने खूब किया इस एक्ट्रेस संग डांस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Actor, Pawan Singh, Pawan Singh Wife, Bhojpuri Bawaal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com